एक्सप्लोरर

Shyam Rajak News: जेडीयू के हुए श्याम रजक, चुनाव लड़ने के सवाल पर कही मन की बात

Shyam Rajak joins JDU: जेडीयू में शामिल होने के बाद श्याम रजक ने कहा कि वे नीतीश कुमार के साथ काम करना चाहते हैं, जो गरीबों के लिए काम करते हैं.

Shyam Rajak News: आरजेडी से इस्तीफे के बाद श्याम रजक ने जेडीयू में शामिल होने की बात कही थी. वहीं, रविवार को प्रदेश कार्यालय में श्याम रजक जेडीयू में शामिल हो गए. जेडीयू में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे अब नीतीश कुमार के साथ काम करना है. नीतीश कुमार उन लोगों के लिए काम करते हैं जो आखिरी पायदान पर खड़े हैं. नीतीश कुमार के साथ जुड़कर लोगों की अपेक्षाओं को आकांक्षाओं में बदलना है.

वहीं, एक बार फिर श्याम रजक ने कहा कि कुछ लोग मोहरे चल रहे थे और मैं रिश्तेदारी निभा रहा था क्योंकि मुझे शतरंज नहीं आता. आगे उन्होंने कहा कि पार्टी को सोचना है कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं? मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है.

चर्चा में रहा श्याम रजक का शायराना इस्तीफा

आरजेडी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने एक बार फिर से जेडीयू का दामन थाम लिया जो बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. इस फैसले के बाद श्याम रजक ने कहा कि अपनी सोच और विचारों के साथ नीतीश कुमार की सोच के साथ जोड़ने का फैसला किया है. समाज के सबसे पिछड़े वर्ग के लिए काम करना है. बता दें कि श्याम रजक ने आरजेडी से इस्तीफा एक शायराना अंदाज में दिया था जो काफी चर्चा में रहा. इशारों-इशारों में उन्होंने लालू यादव पर कटाक्ष किया था. साथ ही हमला बोलते हुए कहा था कि आरजेडी परिवारवाद की पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का ध्यान नहीं रखा जाता है सिर्फ परिवार का ध्यान रखा जाता है.

फुलवारी शरीफ सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

श्याम रजक कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. वो आरजेडी और जेडीयू दोनों दल में रह चुके हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1970 के दशक में की थी, जब वे जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन से जुड़े थे. बाद में वे आरजेडी में शामिल हो गए और 2000 में बिहार सरकार में मंत्री बने. 2015 में श्याम रजक ने आरजेडी छोड़ दिया और जेडीयू में शामिल हो गए. वे 2017 तक जेडीयू में रहे और उसके बाद फिर से आरजेडी में शामिल हो गए थे. वहीं, कई बार फुलवारी शरीफ सीट से विधानसभा के सदस्य रहे. इस बार भी इस सीट से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं', श्याम रजक ने क्यों छोड़ा RJD का साथ? दिए सिलसिलेवार जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget