एक्सप्लोरर

Shyam Rajak News: कभी इधर कभी उधर- श्याम रजक कब-कब किस-किस पार्टी की वफादारी कबूल की, पढ़ें पूरी लिस्ट

Shyam Rajak Politics: श्याम रजक आरजेडी में महासचिव पद पर रहने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया और जेडीयू में शामिल हो गए थे जहां उन्हें मंत्री बनाया गया. श्याम रजक के राजनीतिक करियर को जानिए.

Shyam Rajak News: श्याम रजक के आरजेडी से इस्तीफे की चर्चा खूब हो रही है वो लालू यादव के करीब माने जाते रहे हैं. साथ ही आरजेडी के कद्दवार नेता रहे हैं. लालू यादव ने ही उन्हें पहली बार राजनीति में मौका दिया था. आरजेडी में उनकी पहचान बनी, लेकिन वो अपने सियासी सफर में पाला बदलते रहे हैं. जेडीयू में रहे जहां सीएम नीतीश ने उन्हें मंत्री बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने आरजेडी में वापसी की थी. श्याम रजक का सियासी सफर कैसा रहा? आइए जानते हैं.

आरजेडी में मिली थी राजनीतिक पहचान

श्याज रजक पहली बार 1995 में आरजेडी के टिकट से चुनावी एंट्री की थी. इसमें उन्हें जीत भी मिली. इसके बाद लगातार आरजेडी में बने रहे. छह बार उन्हें जीत मिली. पार्टी में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव का पद मिला था. जून 2009 में रजक ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया. वे जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए और अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. नीतीश कुमार की सरकार में उन्हें मंत्री पद मिला.

सीएम नीतीश ने बनाया था मंत्री

2019 से 2020 तक श्याम रजक नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री रहे. वहीं, 2020 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने जेडीयू में बगावत शुरू कर दी. अगस्त 2020 में वो मंत्री रहते जेडीयू से इस्तीफा दे दिया और एक बार फिर आरजेडी में शामिल हुए. बताया जाता है कि श्याम रजक को तेजस्वी यादव ने पार्टी में शामिल कराया था और पार्टी में बड़ी जिम्मेवारी दी थी. श्याम रजक को राष्ट्रीय महासचिव का पद सौंपा गया. वहीं, इस बीच तेज प्रताप यादव ने श्याम रजक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इसको लेकर बिहार में खूब सियासत हुई थी और मामला काफी चर्चा में रहा.

अब एक बार फिर शायराना अंदाज में आरजेडी पर निशाना साधते हुए श्याम रजक ने इस्तीफा दिया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वो जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. कहा ये जा रहा रहा है कि आरजेडी ने उन्हें फुलवारी शरीफ से टिकट नहीं दिया और एमएलसी भी नहीं बनाया जिससे वो नाराज चल रहे थे. बता दें कि श्याम रजक ने एक से अधिक बार फुलवारी सीट का प्रतिनिधित्व किया है.

ये भी पढे़ं: Shyam Rajak: RJD से इस्तीफा देने के बाद श्याम रजक का क्या होगा अगला कदम? abp न्यूज़ को बताए सारे विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget