एक्सप्लोरर

बिहार : ये खिलाड़ी अपनी मां के साथ थाम सकती हैं RJD का दामन, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 में सीट को लेकर अनबन के बाद पूर्व पुतुल सिंह ने बीजेपी से किनारा कर लिया था और उन्होंने अब तक कोई पार्टी जॉइन नहीं की है.

पटना: सूबे की सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि भारतीय शूटर और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयशी सिंह अपनी मां पूर्व सांसद पुतुल सिंह के साथ लालू प्रसाद यादव की लालटेन थाम सकती हैं. मिली जानकारी अनुसार श्रेयशी और पुतुल सिंह को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक कार्यक्रम के दौरान सदस्यता ग्रहण करवाएंगे.

हालांकि यह कार्यक्रम कब होगी अभी इसकी तिथि सामने नहीं आई है. ऐसी खबरें हैं कि 4 सितंबर को जमुई स्थित उनके आवास पर समर्थकों की बैठक में इसपर आखिरी फैसला लिया जाएगा. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2019 में सीट को लेकर अनबन के बाद पूर्व पुतुल सिंह ने बीजेपी से किनारा कर लिया था और उन्होंने अब तक कोई पार्टी जॉइन नहीं की है. इस संबंध में उन्होंने कहा कि बीजेपी से अलग होने के बाद वो फिलहाल किसी दाल के साथ नहीं हैं, कहीं जाना होगा तो समर्थकों के साथ बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा.

हालांकि सूत्रों के हवाले से यह भी खबर मिल रही है कि मैदान में सटीक निशाना लगाने वाली श्रेयशी सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में बांका या अमरपुर सीट से विपक्ष को साधने की तैयारी हैं. ऐसी जानकारी मिली है कि पुतुल सिंह ने आरजेडी में शामिल होने के लिए अपने 5 समर्थकों को बांका, भागलपुर और मुंगेर संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाने की शर्त रखी है. आरजेडी ने इन सीटों पर हामी भी भर दी है. प्रबल संभावना है कि एक और सीट मिलने और वो आरजेडी में शामिल हो सकती हैं.

मालूम हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पुलुल सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह एक भारतीय खिलाड़ी हैं, जो राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं. उन्होंने साल 2014 में भारत के लिए शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता था. वहीं कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल की . उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही अपनी मां पु‍तुल कुमारी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था. बता दें कि पुतुल सिंह बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की पत्‍नी हैं और दो बार सांसद रह चुकी हैं. लेकिन इस बार वो लोकसभा चुनाव हार गई थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget