एक्सप्लोरर

शिवसेना सांसद संजय राउत मांगे माफी, नहीं तो खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा- नीरज कुमार बबलू

शिवसेना सांसद संजय राउत के आपत्तिजनक बयान से नाराज अभिनेता के चचेरे भाई और बीजेपी एमएलए नीरज कुमार बबलू ने उन्हें माफी मांगने की बात कही है. नीरज कुमार बबलू ने उनके बयान को भ्रामक बताया है.

पटना: शिवसेना सांसद संजय राउत के सुशांत सिंह राजपूत के पिता की दूसरी शादी के संबंध में दिए गए बयान से दिवंगत अभिनेता के चचेरे भाई और बीजेपी एमएलए नीरज कुमार बबलू काफी नाराज दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि संजय राउत को अपने आपत्तिजनक बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और मानहानि का मुकदमा करेंगे.

नीरज ने कहा " सुशांत की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. मामले की जांच करने गई बिहार पुलिस की टीम के साथ जो मुम्बई में हुआ उस रवैये से बिहार ही नहीं, पूरा देश आहत है. ऐसे में इस तरह के भ्रामक बयान देकर सीबीआई के जांच की दिशा को मोड़ने की कोशिश की जा रही है." उन्होंने कहा कि परिवार बस यही चाहता है कि उन्हें न्याय मिले और जो सच्चाई है वो सबके सामने आए.

दरअसल, सुशांत आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई को सौपें जाने के बाद मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है. मामले में नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस मामले पर आपत्तिजनक बयान दिया है, जिसके बाद सुशांत के परिजनों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के सिंह की दूसरी शादी के आरोप को लेकर सुशांत सिंह के चाचा प्रोफेसर देव किशोर सिंह ने कहा कि ये बात गलत है, उनकी एक ही शादी हुई थी, उनकी दूसरी शादी नहीं हुई है. हमारे सबसे बड़े भाई राम किशोर सिंह जो नीरज कुमार बबलू विधायक के पिता जी हैं, उनकी दो शादी हुई है और सुशांत के पिता की एक ही शादी हुई है. ये सब जांच को प्रभावित करने के लिए गलत ढंग से आरोप लगाया जा रहा है , जो बेबुनियाद है.

वहीं सुशांत के चचरे भाई विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि ये बिल्कुल भ्रामक बयान है, इस बयान का कोई सिर-पैर नहीं है. बातों को उलझाने के लिए इस तरह का बयान दिया जा रहा है. इस बात में कहीं कोई दम नहीं है.

रिया चक्रवर्ती द्वारा अकॉउंट में पैसे ट्रांसफर करने के संबंध में उन्होंने कहा कि जो भी आरोप हमलोगों के समझ आया था, जितनी भी जानकारी मिली थी, हमने एफआईआर दर्ज करवाया. इस संबंध में हमारा कहना है कि ईडी अपना जांच कर रही है, ईडी की जांच में सबकुछ सामने आ जाएगा. ईडी ने अपना काम शुरू कर दिया है और हमलोगों को भरोसा है कि जांच में हर बात बाहर निकलकर आएगी और जो दोषी होगा वह जेल जाएगा.

बता दें कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुशांत के पिता के निजी जीवन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सुशांत का पटना में रहने वाले पिता से अच्छा संबंध नहीं था. मुंबई में ही सुशांत रहते थे. सुशांत पटना कितनी बार मिलने गए या उनके परिवार वाले उनसे कितनी बार मिलने गए ये बात सामने आने दो. उनके इस बयान का सुशांत के भाई बीजेपी एमएलए नीरज कुमार बबलू ने जवाब दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? जानिए
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget