एक्सप्लोरर

Sharad Yadav Death: कभी लालू, रामविलास, नीतीश और जॉर्ज फर्नांडिस के करीब रहे थे शरद, क्यों बनानी पड़ी थी पार्टी?

Sharad Yadav Death News: शरद यादव 1974 में पहली बार जेपी के आंदोलन के समय लोकसभा के सदस्य बने थे. दिग्गज नेताओं के साथ उनकी काफी घनिष्ठता थी.

Sharad Yadav Passed Away: देश के चर्चित और लंबे समय तक लोकसभा के सदस्य रहने वाले समाजवादी नेता शरद यादव के निधन के बाद देश में शोक की लहर है. बिहार के दिग्गज नेताओं के साथ शरद यादव का काफी गहरा लगाव  रहा था. राम मनोहर लोहिया से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले शरद यादव 1974 में पहली बार जेपी के आंदोलन के समय लोकसभा के सदस्य बने थे. उस आंदोलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, रामविलास पासवान और बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले जॉर्ज फर्नांडिस से शरद यादव की काफी घनिष्ठता थी.

1989 में जनता दल से बीपी सिंह की सरकार बनी थी. उस समय शरद यादव केंद्रीय मंत्री बने थे. रामविलास पासवान भी पहली बार बीपी सिंह की सरकार में मंत्री बने थे. नीतीश कुमार भी बीपी सिंह की सरकार में ही सांसद थे. लालू प्रसाद यादव भी उस वक्त जनता दल में थे और 1990 में वह जनता दल से चुनाव जीतकर बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. 

Sharad Yadav Death: कभी लालू, रामविलास, नीतीश और जॉर्ज फर्नांडिस के करीब रहे थे शरद, क्यों बनानी पड़ी थी पार्टी?

...और आशीर्वाद यात्रा पर निकले चिराग

शरद यादव का रामविलास पासवान से गहरा संबंध था. यही कारण है कि 2021 में जब पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान ने अलग हो गए तो शरद यादव से जाकर चिराग ने मुलाकात की थी. शरद यादव ने कहा था कि रामविलास पासवान उनके काफी करीबी मित्र रहे थे. उनके साथ गहरा लगाव था. उन्होंने चिराग पासवान को आशीर्वाद दिया था कि लोक जनशक्ति पार्टी का जनाधार तुम्हारा है और उसी वक्त चिराग पासवान ने बिहार में आशीर्वाद यात्रा निकाली थी.

काफी दिनों तक जॉर्ज फर्नांडिस और नीतीश के साथ थे शरद यादव

1989 में जनता दल में सभी घटक दल के नेता शामिल हुए थे, लेकिन 1994 में नीतीश कुमार और जॉर्ज फर्नांडिस ने जनता दल से अलग होकर समता पार्टी बनाई थे. बाद में लालू प्रसाद यादव ने भी राष्ट्रीय जनता दल के नाम से पार्टी बनाई. शरद यादव ने 1998 में लोकदल बनाया था, लेकिन 2003 में शरद यादव जार्ज फर्नांडिस और नीतीश कुमार एकजुट हुए थे जिसमें लोकदल और समता पार्टी का विलय हुआ था और जनता दल यूनाइटेड बना था.

उस वक्त जॉर्ज फर्नांडिस जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव बने थे. 11 साल तक नीतीश कुमार और शरद यादव का साथ रहा था. 2003 में जेडीयू के गठन होने के बाद जेडीयू बीजेपी में गठबंधन हो गया था और शरद यादव एनडीए के संयोजक बने थे. 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बाद जेडीयू बीजेपी से अलग हो गई थी और शरद यादव ने एनडीए के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया था. 

पार्टी बनाई... फिर आरजेडी में विलय

इसके बाद नीतीश कुमार खुद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए और दोनों में खटास आ गई थी. इसके बाद शरद यादव ने अपनी पार्टी बनाई लेकिन बाद में शरद यादव ने अपनी पार्टी का राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर दिया और वो लालू प्रसाद यादव के साथ हो गए. 

यह भी पढ़ें- Sharad Yadav Story: शरद यादव के सामने जब चुनाव में चित हो गए थे लालू, राबड़ी देवी थीं मुख्यमंत्री, जानें वो किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार कैबिनेट का फैसला, एथेनॉल प्लांट और राइस उत्पादन के क्षेत्र में निजी पूंजी निवेश को मंजूरी
बिहार कैबिनेट का फैसला, एथेनॉल प्लांट और राइस उत्पादन के क्षेत्र में निजी पूंजी निवेश को मंजूरी
'इटली की PM को प्रधानमंत्री मोदी ने दी मेलोडी टॉफी तो बोले पप्पू यादव, 'सर आपकी…'
'इटली की PM को प्रधानमंत्री मोदी ने दी मेलोडी टॉफी तो बोले पप्पू यादव, 'सर आपकी…'
बिहार के इस जिले में 'फर्जी' तरीके से हाजिरी बना रहे थे शिक्षक, अब शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब
बिहार के इस जिले में 'फर्जी' तरीके से हाजिरी बना रहे थे शिक्षक, अब शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब
राहुल गांधी के 'गद्दार' वाले बयान पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मैं और मेरी पार्टी…'
राहुल गांधी के 'गद्दार' वाले बयान पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मैं और मेरी पार्टी…'

वीडियोज

Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: OSM के गोलमाल पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Marking
Bharat Ki Baat :27 में धर्म-जाति के फॉर्मूले 'री-सेट'! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Election 2027
ABP Report | Modi Meloni Viral Video : Melody पर Rahul Gandhi का तीखा तंज, भारत में मचा भारी बवाल
Rahul Gandhi on PM Modi | Chitra Tripathi: मेलोनी से मिले मोदी...विपक्ष को लगी मिर्ची! | Modi-Meloni

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
Jammu News: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
जम्मू: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Embed widget