एक्सप्लोरर

Sharad Yadav Story: शरद यादव के सामने जब चुनाव में चित हो गए थे लालू, राबड़ी देवी थीं मुख्यमंत्री, जानें वो किस्सा

Sharad Yadav Death: आज भी वो किस्सा याद है जब शरद यादव ने बिहार में उस वक्त एकछत्र राज करने वाले लालू प्रसाद यादव को हरा दिया था. यादव बहुल क्षेत्र में ही हार मिली थी.

Sharad Yadav Died: देश के समाजवादी नेता में पहचान रखने वाले 75 वर्षीय शरद यादव का गुरुवार की देर शाम दिल्ली में निधन हो गया. शरद यादव तो अब नहीं रहे लेकिन देश की राजनीति में उनका इतिहास जरूर अमर रहेगा. शरद यादव सुलझे और ईमानदार छवि के नेता थे. वे देश में पहले ऐसे सांसद थे जो तीन राज्यों से सांसद रह चुके थे. मूल रूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे लेकिन बिहार की राजनीति में भी कमाल का काम कर चुके है. चुनावी मैदान में वो आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चलवे को भी फेल कर चुके हैं.

शरद यादव अपने गृह क्षेत्र जबलपुर लोकसभा से 1974 और 1977 में दो बार जीत दर्ज कर सांसद बने थे. तीसरी बार शरद यादव ने 1989 में उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी. उसी समय बीपी सिंह की सरकार में वो मंत्री भी बने थे. उसके बाद शरद यादव का संसदीय क्षेत्र बिहार का मधेपुरा रहा जहां से वे चार बार सांसद रहे. बड़ी बात यह थी कि मध्य प्रदेश के रहने वाले शरद यादव ने बिहार में एक अलग पहचान बनाई थी.

यादव बहुल क्षेत्र में हार गए थे लालू

आज भी वो किस्सा याद है जब शरद यादव ने बिहार में उस वक्त एकछत्र राज करने वाले लालू प्रसाद यादव को यादव बहुल क्षेत्र में ही हरा दिया था. मधेपुरा लोकसभा से 1999 में लालू 30320 वोट से हारे थे. दिलचस्प बात यह थी कि उस वक्त लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ही बिहार की मुख्यमंत्री थीं.

1990 से लालू प्रसाद यादव लगातार मुख्यमंत्री थे. 2007 में इस्तीफा देकर पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था. पूरे बिहार में लालू प्रसाद यादव का जलवा था लेकिन मधेपुरा में शरद यादव के सामने लालू प्रसाद यादव का जलवा फीका पड़ गया था. 1999 में लालू प्रसाद यादव को हराने के बाद शरद यादव एनडीए के शासनकाल में मंत्री भी बनाए गए थे.

मधेपुरा से कई बार हार भी चुके थे शरद यादव

हालांकि लालू प्रसाद यादव ने 1998 और 2004 में मधेपुरा लोकसभा में शरद यादव को हराया था. मधेपुरा लोकसभा में लालू प्रसाद यादव के चुनावी मैदान में आने से पहले शरद यादव ने 1991 और 1996 में भारी मतों से जीत दर्ज की थी. 1991 में जनता पार्टी के उम्मीदवार आनंद मोहन को 285377 वोट से हराया था जबकि 1996 में समता पार्टी से चुनाव मैदान में आए आनंद मंडल को 144046 वोटों से हराया था. शरद यादव को मधेपुरा लोकसभा से चार बार हार का मुंह देखना पड़ा था. वो 1998, 2004, 2014 और 2019 में चुनाव हार गए थे. 2019 में वे राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन पप्पू यादव के आने के बाद त्रिशंकु स्थिति बन गई थी जिसके कारण शरद यादव को हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें- Sharad Yadav Died: 'मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है', शरद यादव के निधन पर राहुल गांधी ने व्यक्त की संवेदनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के बेटे निशांत के स्वास्थ्य पर सवाल उठाने वालों को JDU का जवाब, 'हर आदमी के…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत के स्वास्थ्य पर सवाल उठाने वालों को JDU का जवाब, 'हर आदमी के…'
Anand Mohan: आनंद मोहन के थैली वाले बयान पर JDU का करारा जवाब, 'किसी माई के लाल में…'
आनंद मोहन के थैली वाले बयान पर JDU का करारा जवाब, 'पुत्रमोह के चलते धृतराष्ट्र बन गए'
शिफ्ट में नमाज पढ़ने वाले CM योगी के बयान पर RJD का बड़ा बयान, 'कानून हक देता है कि…'
शिफ्ट में नमाज पढ़ने वाले CM योगी के बयान पर RJD का बड़ा बयान, 'कानून हक देता है कि…'
बिहार: समधन पर हुए हमले पर जीतन राम मांझी का पहला रिएक्शन, '7 दिनों में…'
बिहार: समधन पर हुए हमले पर जीतन राम मांझी का पहला रिएक्शन, '7 दिनों में…'

वीडियोज

CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश; अलर्ट पर ओडिशा के तटीय इलाके
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश की शुरुआत; अलर्ट पर ओडिशा
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच | Exclusive
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
UP Veterinary Students Stipend: योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget