एक्सप्लोरर

Shambhavi Choudhary: बिहार पर आई बात तो गजब बोलीं शांभवी चौधरी, CM ममता बनर्जी को ऐसे दिया करारा जवाब

Shambhavi Choudhary: शांभवी चौधीर ने कहा कि ममता बनर्जी से अपने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर संभल नहीं रहा है और वो बिहार पर टिप्पणी कर रही हैं. बिहार की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

Shambhavi Choudhary Attacks Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तथाकथित विवादित बयान को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है. ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर बंगाल जलेगा तो असम, झारखंड और बिहार भी चपेट में आएंगे. इस पर लोजपा (आर) सांसद शांभवी चौधरी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि ममता बनर्जी बिहार को लेकर बोलने वाली कौन हैं? अपने राज्य में उनसे लॉ एंड ऑर्डर संभल नहीं रहा है और वो बिहार पर टिप्पणी कर रही हैं. उनको पहले अपने राज्य को देखना चाहिए. 

शांभवी चौधरी ने कहा कि बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और बढ़ता रहेगा. हम लोगों ने सदन में भी आवाज उठाई कि टीएमसी शासित राज्य में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं. उनकी सुरक्षा को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है. इसके बावजूद वो इस पर बात करने की जगह बिहार और यूपी को लेकर बोल रही हैं. उनको अपने राज्य के लिए जवाब देना चाहिए. बिहार की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

दिलीप जायसवाल ने भी किया ममता पर पलटवार

इससे पहले बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी ममता बनर्जी के तथाकथित विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति की गाड़ी को चलाने के लिए इन नेताओं का नैतिक पतन हो गया है. जब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटी तो अलगाववादी, देश विरोधी और कश्मीर के कुछ नेताओं ने कहा था कि इससे पूरा देश जल उठेगा. अब ममता बनर्जी इन लोगों की भाषा बोल रही हैं. उन्होंने कहा क‍ि बिहार को कोई नहीं जला पाएगा. ममता बनर्जी बिहार में आकर एक माचिस जलाकर दिखाएं.

दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में जिस तरीके की घटना घटी है वो बहुत वीभत्स है. इसके बावजूद इन लोगों को शर्म नहीं आ रही है. जिस डॉक्टर को भगवान माना जाता है उसके साथ ऐसी घटना हुई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके समर्थक इस बात का जवाब दें कि वो लोग अपराधी को बचाने में क्यों लगे हुए हैं? जब उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की तब इन लोगों को शर्म आनी शुरू हुई. इसलिए कहा जा सकता है कि इन लोगों का नैतिक पतन हो गया है.

यह भी पढ़ें- Giriraj Singh: 'ट्रेन हादसों के पीछे खास समुदाय का हाथ', ये किसके बारे में क्या बोल गए गिरिराज सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget