एक्सप्लोरर

बिहार: अनंत सिंह पर मंत्री बुलो मंडल का बड़ा बयान, बोले- 'नाराज जरूर हैं लेकिन...'

बिहार सरकार में मंत्री बुलो मंडल ने एनडीए में टूट को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने एनडीए में किसी भी तरह की टूट से इनकार किया.

बिहार के ऊर्जा मंत्री सैलेश उर्फ बुलो मंडल ने अनंत सिंह की नाराजगी और NDA में टूट की अटकलों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अनंत सिंह की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि इस मुद्दे पर उनके मंत्री साथी की ओर से पूरी बात पहले ही रखी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह नाराज जरूर हैं, लेकिन पार्टी से दूर नहीं हैं. मंत्री ने NDA में किसी भी तरह की टूट से इनकार किया.

इसके अलावा RJD की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर भी मंत्री ने पलटवार किया. तेजस्वी यादव के बयानों को लेकर भी बुलो मंडल ने कहा कि इस तरह के बयानों से कोई फायदा नहीं होने वाला है. RJD की ओर से लगातार केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाए जाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी मंत्री ने निशाना साधा. 

'RJD के आरोपों को एनडीए गंभीरता से नहीं लेता'

बुलो मंडल ने कहा कि NDA आरजेडी के आरोपों को गंभीरता से नहीं लेता है. उन्होंने आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां RJD की सरकार होती है, वहां वोट चोरी नहीं होती और जहां BJP या NDA की सरकार होती है वहीं वोट चोरी का आरोप लगाया जाता है. बुलो मंडल ने कहा कि RJD को NDA ने पहले भी गंभीरता से नहीं लिया है और आगे भी इन आरोपों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा.

दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था की दी जानकारी

बिहार के ऊर्जा मंत्री सैलेश उर्फ बुलो मंडल ने दुर्गा पूजा को लेकर पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में करंट से किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए बिजली विभाग की ओर से जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. विभाग पूरी तरह सतर्कहै. 

उन्होंने बताया कि पंडालों के आसपास बिजली के तारों को ऊंचा करने और जरूरत के मुताबिक तारों को व्यवस्थित करने का काम किया जा रहा है. ताकि किसी भी तरह की विद्युत दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके. दुर्गा पूजा के दौरान 24 घंटे पूरे बिहार के सभी जगह पर बिजली उपलब्ध रहे, कुछ देर के लिए भी बिजली नहीं काटी जाए इसकी तैयारी विभाग ने कर ली है.

RLM विधायकों के बागी तेवर पर संतोष सुमन बोले- 'उपेंद्र कुशवाहा सक्षम...'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget