एक्सप्लोरर

किशनगंज के शहीद SHO की मां ने तोड़ा दम, बेटे की शहादत की खबर नहीं कर पाईं बर्दाश्त

हत्या मामले में पूर्णिया आईजी ने बड़ी कार्रवाई की है. आईजी ने छापेमारी टीम में शामिल सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार सहित 7 पुलिसकर्मियों निलंबित कर दिया है. सभी पर मृतक एसएचओ को घटनास्थल पर छोड़कर भागने की वजह से कार्रवाई की गई है.

पूर्णियाः पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा गांव में बाइक चोर को पकड़ने गए बिहार के किशनगंज जिले के टाउन थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार की शुक्रवार की देर रात ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद पूर्णिया रेंज के आईजी सुरेश प्रसाद की अगुवाई में शहीद पुलिस जवान के पार्थिव शरीर का बंगाल के इस्लामपुर में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शनिवार की देर शाम पार्थिव शरीर को पूर्णिया के जानकीनगर थाना अंतर्गत अभय रामपुर चकला पांचू मंडल टोला लाया गया. पार्थिव शरीर पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. शहीद के परिजन जो बाहर थे, वो सूचना मिलते ही देर शाम तक घर पहुंच गए.

इधर, जब बेटे की शहादत की खबर उनकी 70 वर्षीय मां को मिली तो वो बेचैन हो गईं. रात भर उन्होंने किसी तरह रोकर बिताया. लेकिन बेटे की मौत का सदमा वो बर्दाश्त नहीं कर पाईं और रविवार के अहले सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनकी भी मौत हो गई.

एक साथ होगा दोनों का अंतिम संस्कार

घर में एक साथ मां-बेटे की मौत से कोहराम मच गया है. पूरे गांव के लोग शहीद के घर के बाहर इकट्ठा हो गए हैं. सभी पीड़ित परिवार को संभालने का प्रयास कर रहे हैं. लोगों की मानें तो अब शहीद अश्विनी कुमार और उनकी मां का अंतिम संस्कार एक साथ दोपहर 2:00 बजे गांव में ही किया जाएगा, जिसमें कई आला अधिकारियों और नेताओं के पहुंचने की सूचना है.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि किशनगंज टाउन थाने के एसएचओ अश्विनी कुमार अपनी टीम के साथ शुक्रवार की रात बंगाल सीमा के पास बाइक चुराने वाले गैंग के एक ठिकाने पर उन्हें दबोचने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान अपराधियों ने पहले उनसे झगड़ा किया. फिर उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी.

इधर, घटना की सूचना पाकर आईजी समेत कई बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक एसएचओ अश्विनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल भेजा दिया. पोस्टमार्टम के दौरान किशनगंज एसपी, इस्लामपुर एसपी, किशनगंज एसडीपीओ सहित वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. फिलहाल मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

हत्या मामले में पूर्णिया आईजी ने बड़ी कार्रवाई की है. आईजी ने छापेमारी टीम में शामिल सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार सहित 7 पुलिसकर्मियों निलंबित कर दिया है. सभी पर मृतक एसएचओ को घटनास्थल पर छोड़कर भागने की वजह से कार्रवाई की गई है.

एसपी की अनुशंसा पर की कार्रवाई

बता दें कि एसपी कुमार आशीष की अनुसंशा पर पूर्णिया रेंज के आईजी सुरेश कुमार चौधरी ने किया कर्तव्यहीनता के आरोप में सातों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है. निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में सिपाही राजू सहनी, अखिलेश्वर तिवारी, प्रमोद कुमार पासवान, उज्ज्वल कुमार पासवान, सुनील चौधरी और सुशील कुमार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें -

थानाध्यक्ष हत्याकांड: पूर्णिया IG ने छापेमारी टीम में शामिल सात पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

बिहार: सनकी पार्लर संचालक ने युवक की पोल में बांध कर की पिटाई, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल

वीडियोज

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
Sunday Box Office Collection: 'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे किसने कितना कमाया
'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे कलेक्शन
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
Black Box Warning: कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget