एक्सप्लोरर

बिहार: सनकी पार्लर संचालक ने युवक की पोल में बांध कर की पिटाई, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

पार्लर संचालक शैलेश कुमार ने कहा कि पकड़ा गया युवक शराब के नशे में धुत था और मोबाइल चार्ज करने को कह रहा था. मना करने पर उसने दुकान में लगा शीशा तोड़ डाला. इसी वजह से उसकी पिटाई की है.

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र का है, जहां थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर पार्लर संचालक द्वारा युवक की पोल में बांधकर पिटाई की गई है. पार्लर संचालक युवक की घंटों पोल में बांध कर पिटाई करता रहा. इधर, स्थानीय लोग तमाशबीन बन देखते रहे. हालांकि, बाद में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को रेस्क्यू कर थाने लेकर चली गयी. 

मोबाइल चार्ज करने पहुंचा था पार्लर

दरसअल, सारा विवाद मोबाइल चार्ज करने को लेकर शुरू हुआ था. मिली जानकारी अनुसार पीड़ित युवक के मोबाइल की बैटरी लो हो गयी थी, ऐसे में वो पार्लर पहुंचा और पार्लर संचालक से मोबाइल चार्ज कर देने की गुहार लगाई. लेकिन पार्लर संचालक शैलेश कुमार ने उसे मना कर दिया. इस बात को लेकर दोनों में विवद हुआ और नाराज अमृत ने पार्लर में लगा शीशा तोड़ दिया. 

पार्लर संचालक ने कही ये बात

अमृत के इस हरकत से पार्लर संचालक भड़क गया और हर्जाने की वसूली को लेकर पोल में बांधकर उसकी पिटाई कर दी. इस संबंध में पार्लर संचालक शैलेश कुमार ने कहा कि पकड़ा गया युवक शराब के नशे में धुत था और मोबाइल चार्ज करने को कह रहा था. मना करने पर उसने दुकान में लगा शीशा तोड़ डाला. इसी वजह से उसकी पिटाई की है.

इधर, पीड़ित युवक अमृत ने कहा कि उसने शराब नहीं पी रखी थी. मगर दुकानदार ने मेरे साथ मारपीट की, जिससे मैं बेहोश हो गया. मैंने शीशा तोड़ा है और मैं हर्जाना देने को भी तैयार था.

यह भी पढ़ें -

SHO हत्याकांड पर बोले बिहार पुलिस के ADG- बिना जांच के कुछ भी कहना होगी जल्दीबाजी

बिहार: कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget