एक्सप्लोरर

'शूट आउट ऐट लोखंडवाला' देखकर शख्स ने अपराधी बनने की ठानी, फिर जो किया वो हैरान करने वाला है

अभिषेक रात में पर्चा फेंका करता था. वह यकीन कर बैठा था कि उसकी उक्त करतूत से सभी अनजान हैं, लेकिन उसकी हर गतिविधि एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो रही थी और उसी कैमरे के फुटेज ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले से शनिवार को हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी अनुसार जिला पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो टीवी पर फिल्म और सीरियल देखकर अपराधी बनने की कोशिश कर रहा था. शहर के रिंगबांध स्थित लक्षमना नगर निवासी अभिषेक उर्फ राजा ने बॉलीवुड की फ़िल्म "शूट आउट ऐट लोखंडवाला" में दर्शाए गए गैगंस्टर की जिन्दगी से प्रेरणा लेकर अपराध की दुनिया में कदम रखने की कोशिश की, लेकिन वो कुछ कर पाता इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी अनुसार बीते दिनों अभिषेक ने सीतामढ़ी शहर के कुल 18 कोंचिग संस्थान और आधा दर्जन कारोबारियों की दुकान के समीप पर्चा फेंक कर रंगदारी की मांग की थी. उसकी इस कारगुजारी से शहर में हड़कंप मच गया था. कारोबारी खौफ में आ गए. कोचिंग संचालकों ने कोचिंग बंद कर लिए.

बता दें कि अभिषेक रात में पर्चा फेंका करता था. वह यकीन कर बैठा था कि उसकी उक्त करतूत से सभी अनजान हैं, लेकिन उसकी हर गतिविधि एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो रही थी और उसी कैमरे के फुटेज ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

चर्चित अपराधी का शागिर्द रहा है राजा

दरअसल, शहर में हो रही ऐसी घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया और इसका खुलासा करने के लिए नगर थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने घटना के 72 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा करने के साथ ही अभिषेक को दबोच भी लिया.

इस संबंध में एसपी अनिल कुमार ने बताया कि अभिषेक टीवी और फिल्मों का शौकिन है. वह अपराध की दुनिया में जाकर नाम कमाना चाहता था. वह जिला के चर्चित अपराधी का शागिर्द रहकर अपराध की ट्रेनिंग ले चुका है. वह फिल्मों के गैंगस्टर के लाईफ स्टाईल से इनसपायर था.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभिषेक उर्फ राजा के पास से पिस्तौल और कारतूस को भी बरामद किया है. यह पिस्टल अभिषेक ने अपनी पाकेट मनी बचाकर खरीदी था. पुलिस उस शक्स की भी तलाश रही है, जिससे अभिषेक ने पिस्टल की खरीद की थी. एसपी ने बताया कि अभिषेक पर आग्येनास्त्र रखने को लेकर अलग से मामला दर्ज किया जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget