एक्सप्लोरर

Sawan 2023: सावन को लेकर है कोई कन्फ्यूजन तो अभी करें दूर, पटना के विख्यात पंडित ने दे दी ये बड़ी जानकारी

Sawan Puja 2023: पटना के संस्कृत कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर और विख्यात पंडित पतंजलि शास्त्री ने इस बार के सावन को खास बताया है. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

पटना: इस बार सावन महीना 59 दिनों का होगा. मंगलवार (4 जुलाई) से महीने की शुरुआत हो रही है. कहा जाए तो दो महीने तक सावन रहेगा. आठ सोमवारी व्रत होंगे. दो पूर्णिमा और दो अमावस्या की भी पूजा होगी. इस बार के सावन को लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन है तो फिर यह खबर आपके लिए है. पटना के संस्कृत कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर और विख्यात पंडित पतंजलि शास्त्री ने इसके बारे में पूरी जानकारी दी है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने इस बार के सावन को खास बताया है.

हिंदी पंचांग के अनुसार हर तीन साल के बाद एक अधिकमास महीना होता है जिसे मलमास भी कहते हैं. काफी अरसे के बाद इस बार श्रावण महीने में ही अधिकमास लग रहा है. शुद्ध सावन की शुरुआत चार जुलाई से होगी. यह 17 जुलाई तक रहेगा. इसके बाद 18 जुलाई से अधिकमास महीने की शुरुआत हो जाएगी. इस महीने को भी सावन ही कहा जाएगा. 16 अगस्त को अमावस्या के साथ अधिकमास महीना खत्म होगा. इसके बाद शुद्ध सावन 17 अगस्त से शुरू होगा और 31 अगस्त को पूर्णिमा के साथ समाप्त हो जाएगा.

अधिकमास में भी भोलेनाथ की पूजा करना शुभ

पटना के संस्कृत कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर पंडित पतंजलि शास्त्री ने बताया कि पूजा-पाठ करने वालों के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है कि इस बार श्रावण महीने में अधिकमास लग रहा है. अधिकमास में भगवान विष्णु का निवास होता है और तब श्रावण महीने में भगवान भोलेनाथ विराजमान रहते हैं. इस बार श्रावण में भगवान शंकर और भगवान विष्णु का मिलन हो रहा है इसलिए पूरे दो महीने तक भगवान शंकर का जलाभिषेक और पूजा करना शुभ है. भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है. अधिकमास में भगवान शंकर की पूजा करने से भगवान विष्णु भी खुश होते हैं.

पंडित पतंजलि शास्त्री ने बताया कि हिंदी में 12 महीने होते हैं और साथ ही 12 राशि भी है. अधिकमास में किसी राशि का प्रवेश नहीं होता है. सूर्य का प्रभाव अधिकमास में नहीं होता है. यही कारण है कि अधिकमास में भगवान विष्णु विराजमान रहते हैं. आठ सोमवारी व्रत होंग. जो प्रतिदिन जलाभिषेक करते हैं अगर वह इस बार 59 दिनों का जलाभिषेक करेंगे तो विशेष फल की प्राप्ति होगी.

अधिकमास के दौरान क्या नहीं करें?

पंडित पतंजलि शास्त्री ने कहा कि जब से अधिकमास प्रारंभ होगा उस एक महीने के दौरान शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. जैसे नए कार्य या मुंडन, गृह प्रवेश, ऐसे कई शुभ कार्य हैं जो अधिकमास में नहीं किया जाता है, लेकिन पूजा-पाठ करना फायदेमंद है. अधिकमास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है. यानी कहा जाए तो सभी महीनों में यह महीना उत्तम होता है. उन्होंने बताया कि हर तीन महीने के बाद चौथे महीने पर अधिकमास होता है परंतु काफी सालों के बाद इस बार सावन महीने में अधिकमास आया है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

यह भी पढ़ें- Bihar CM Nitish Kumar: 'अंतरंग दोस्तों की नजर से नीतीश कुमार', CM पर लिखी गई किताब का आज लालू करेंगे लोकार्पण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
PM मोदी के देर रात वाले वीडियो पर अब आया JDU का रिएक्शन, 'पेपर लीक होना…'
PM मोदी के देर रात वाले वीडियो पर अब आया JDU का रिएक्शन, 'पेपर लीक होना…'

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget