एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: 'अंतरंग दोस्तों की नजर से नीतीश कुमार', CM पर लिखी गई किताब का आज लालू करेंगे लोकार्पण

Antarang Doston Ki Nazar Se Nitish Kumar: बिहार समेत आसपास के राज्यों से भी किताब की काफी डिमांड आ रही है. आज कार्यक्रम स्थल पर भी इसकी बिक्री की व्यवस्था की गई है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर लिखी गई किताब का आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) सोमवार को लोकार्पण करेंगे. किताब 'अंतरंग दोस्तों की नजर से नीतीश कुमार' का लोकार्पण सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में होगा. इसके लिए 04:30 बजे से कार्यक्रम रखा गया है. राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित यह जीवनी उदय कांत समेत नीतीश कुमार के अंतरंग मित्रों ने लिखी है.

मुख्यमंत्री की जीवनी के लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, लेखक, संपादक, पूर्व सांसद एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति जाबिर हुसैन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली उपस्थित होंगे.

बतौर वक्ता बिहार सरकार में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण विभाग मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मंत्री संजय कुमार झा, राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा, मुख्यमंत्री के परामर्शी एवं बिहार सरकार के पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह और राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी मौजूद रहेंगे.

किस तरह की है किताब?

बताया जा रहा है कि यह जीवनी नीतीश कुमार के मुन्ना बाबू, ‘नेताजी’ की और नीतीश जी से माननीय नीतीश कुमार बनने की कहानी है. इस कहानी को उन्हें 50 वर्षों से भी ज्यादा समय से जानने वाले अभिन्न मित्रों ने लिखा है. यह जीवनी नीतीश कुमार के जगजाहिर सियासी जीवन के पीछे हमेशा ओझल रही व्यक्तिगत-पारिवारिक छवि को पहली बार सामने लाती है. यह नीतीश कुमार की जीवनी होने के साथ-साथ आजादी के बाद के बिहार की राजनीति का सटीक लेखा-जोखा भी है.

दूसरे राज्यों से भी होने लगी डिमांड

राजकमल प्रकाशन के पटना शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि लोकार्पण से पहले ही बिहार समेत आसपास के राज्यों से भी किताब की काफी डिमांड आ रही है. जीवनी की लोकप्रियता को देखते हुए इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी गई है और सभी प्रमुख दुकानों पर भी उपलब्ध करा दी गई है. आज कार्यक्रम स्थल पर भी इसकी बिक्री की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें- Caste Census: जातीय जनगणना पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने कहा था- सुरक्षित रखें डेटा, आज फिर सरकार रखेगी अपनी दलील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बेतिया और बक्सर से लेकर मधेपुरा तक छात्रों ने किया प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंद
बेतिया और बक्सर से लेकर मधेपुरा तक छात्रों ने किया प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंद
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget