एक्सप्लोरर

Bihar Violence: सासाराम में 28 मस्जिदों के बाहर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती, जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट

Sasaram News: सासाराम में प्रशासन हिंसा को लेकर काफी सतर्क है. जिला पुलिस को विभिन्न इलाकों में तैनात किया गया है. जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन एक्शन में दिख रहा है.

पटना: रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा की घटना के बाद सासाराम और नालंदा में अभी भी प्रशासन अलर्ट है. बिहार के ये दो जिला हिंसा की घटना में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे. प्रशासन ने इंटरनेट भी बंद कर रखा है, जिससे अफवाह पर लगाम लगाया जा सके. वहीं, सासाराम में आज शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए कुल 28 मस्जिदों (Mosques) में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिले में अभी भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

8 दिनों से इंटरनेट सेवा बाधित

सासाराम में 102 जगहों पर दंडाधिकारी को साथ-साथ पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है. प्रभावित इलाकों में केंद्रीय फोर्स की भी तैनाती की गई है. जिले में लगातार 8 दिनों से इंटरनेट सेवा बाधित है. डीएम धर्मेंद्र कुमार ने शांति के लिए लोगों से अपील की है. वहीं, जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क है. शहर में हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. शहर की स्थिति फिर से नहीं बिगड़े.

20 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सासाराम हिंसा मामले में 20 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.अब तक इस मामले 57 की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस की 40 टीमें उपद्रवियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं. सासाराम में हुई हिंसा की घटना के बाद नगर थाना क्षेत्र में कुल चार प्राथमिकी की गई है.

रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई थी सांप्रदायिक हिंसा की घटना

बता दें कि सासाराम में 30 मार्च को रामनवमी के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी. इस दौरान कई लोग घायल हो गए थे. लिहाजा, हालात को सामान्य करने के लिए प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवा को बैन कर दिया है, ताकि किसी तरह की अफवाह को हवा नहीं दी जा सके. इसके साथ ही किसी अनहोनी को टालने के लिए स्कूल और कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Manish Kashyap News: यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget