एक्सप्लोरर

Sasaram Violence: BJP पर नीतीश ने साधा निशाना, पूर्व MLA की गिरफ्तारी पर बोले- दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी पर हमलावर दिखे. उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार सरकार पर आरोप लगा रही थी कि दंगे हो रहे हैं. सरकार काम नहीं कर रही है.

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार शनिवार को पटना में महादानवीर भामाशाह की जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे. इस मौके पर नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. इस मौके पर विजय कुमार चौधरी, समीर महासेठ समेत कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे. सासाराम दंगे में बीजेपी के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि जो लोग दोषी होंगे चाहे वह किसी भी दल के नेता हो उसे बख्शा नहीं जाएगा.

क्या बोले सीएम नीतीश कुमार

उन्होंने कहा कि पुलिस सक्रिय थी, अपना काम कर रही थी और हम पहले ही निर्देश दे दिए थे. शुरू से ही इस पर पूरी तरह नजर बनाए हुए थे. उन्होंने कहा कि अब आगे आप ही लोग सब कुछ कहिएगा हम इसमें क्या कहें. नीतीश कुमार ने कहा ''किसी के बारे में आरोप लगेगा, जांच होती है. पुलिस देखती है. कुछ भी होता है तो एक्शन होता है. किसी को रोका थोड़े जाता है. हमने कभी हस्तक्षेप किया है क्या?'' 

नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी लगातार सरकार पर आरोप लगा रही थी कि दंगे हो रहे हैं. सरकार काम नहीं कर रही है. हम तो बीजेपी की ओर ध्यान भी नहीं देते हैं. यहां पर कहीं कोई घटना होती है तो सब चीजों को देखा जाता है. बिहार में हाल में जिन दो जगहों पर जो भी हुआ तो इसमें देख लीजिए कितनी कार्रवाई हुई है. कुछ भी होता है तो हमारे यहां पुलिस और प्रशासन सतर्क रहती है. कहा गया है कि एक-एक चीज को देखिए. कोई भी दोषी होगा तो वो जाएगा चाहे वो किसी दल का है. बता दें कि सासाराम में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है. 

वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव की तबीयत खराब थी तो देखने गए थे. उनसे मुलाकात हुई. सीएम नीतीश ने कहा कि पहले भी उनसे मिले हैं.

विपक्षी एकता पर क्या बोले सीएम नीतीश कुमार

वहीं विपक्षी एकता और मीटिंग को लेकर सीएम ने कहा कि हमने पहले ही कहा है कि हम लोगों से बातचीत कर रहे हैं. हमारी बातचीत हुई है. कुछ और लोगों से बात हुई है. इसके बाद तय हो जाएगा कि कहां पर क्या होगा? बहुत लोगों की राय है कि पटना में होना चाहिए. इसलिए लोगों की राय के बाद तय होगा. अभी एक जगह (कर्नाटक) चुनाव है. इसके बाद ही होगा. क्या बिहार से शंखनाद होगा इस पर सीएम ने कहा कि अगर इच्छा है तो हर पार्टी के लोगों को बैठाकर मीटिंग करने में क्या दिक्कत है. यह तो खुशी की बात है न. लेकिन कहां होगा यह तो सबलोगों की राय के मुताबिक होगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर ली चुटकी, कहा- बड़ा भाई करे तो रासलीला छोटा भाई करे तो कैरेक्टर ढीला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget