एक्सप्लोरर

Saran Hooch Tragedy:'बिहार में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए’, छपरा में मृतकों के परिजन से मिले चिराग, कहा- इस्तीफा दें नीतीश

Chirag Paswan Statement: शनिवार को सांसद चिराग पासवान छपरा पहुंचे हैं. वहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है.

छपरा: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से जिन लोगों की मौतें हुईं हैं उनके परिजनों से मिलने शनिवार को सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) पहुंचे. मशरक के बहरौली गांव में मृतक के परिजनों से मुलाकात की गई. चिराग ने कहा कि जहरीली शराब से हत्या कराई गई है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन वह नहीं देंगे. मौत का तांडव नीतीश देख रहे हैं. नीतीश को मृतकों के परिजनों को मुआवजा देना चाहिए. साथ ही कहा कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए.

मैं राज्यपाल, राष्ट्रपति से मिलूंगा’

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश बताएं उनके मृतक के परिजनों से क्या दिक्कत है. मुआवजा क्यों नहीं दे रहे हैं? शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब कहां से आ रही नीतीश यह जवाब दें. शराब तस्करी का पैसा किन नेताओं, राजनीतिक दलों को जाता है. यह पता न चले व इसपर से ध्यान भटकाने के लिए नीतीश बोल रहे की जो पिएगा  मरेगा.  मुआवजा नहीं देंगे ताकी लोगों का ध्यान इसपर न जाए कि पैसा किन नेताओं व राजनीतिक दलों को जाता है. शराबबंदी कानून के तहत निर्दोष गरीबों को जेल में बंद किया गया. पुलिस-प्रशासन शराब बेचवाती है. 150 से ज्यादा लोग मरे हैं. आंकड़ा छुपाया जा रहा है. मैं राज्यपाल, राष्ट्रपति से मिलूंगा. बिहार में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए.

लगातार मौतों से हाहाकार

बता दें कि बिहार में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 70 से ज्यादा लोगों की मौतें बताई जा रही. हालांकि प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. लोगों की लगातार हो रही मौत से हाहाकार मचा हुआ है. चिराग से पहले पप्पू यादव ने भी छपरा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की थी. वहीं बीजेपी के भी कई नेता छपरा पहुंचे थे. मृतकों के लिए लगातार मुआवजे की मांग की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: हरि भूषण ठाकुर बचौल ने नीतीश को बताया मायावी, CM ने पीठ थपथपाकर उनसे क्या कहा था? बताई बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget