एक्सप्लोरर

Bihar News: हरि भूषण ठाकुर बचौल ने नीतीश को बताया मायावी, CM ने पीठ थपथपाकर उनसे क्या कहा था? बताई बातचीत

Hari Bhushan Bachol and Nitish Kumar: बीजेपी नेता हरि भूषण बचौल और नीतीश कुमार का एक वीडियो 15 दिसंबर को वायरल हुआ था. इसे लेकर बचौल ने कई बातें कहीं हैं.

पटना: बीते दिनों शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं में शामिल हरि भूषण बचौल (Hari Bhushan Bachol) और मुख्यमंत्री नीतीश (Nitish Kumar) का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें सीएम बचौल की पीठ थपथपाकर मुस्कुराते हुए उनसे कुछ कह रहे थे. वो क्या कह रहे थे ये उस वक्त स्पष्ट नहीं हो पाया था, लेकिन अब बीजेपी नेता बचौल ने खुद बताया है कि नीतीश कुमार उनके कान में क्या कह रहे थे और दोनों किस बात पर मुस्कुरा रहे थे. हरि भूषण बचौल ने कहा कि परसों के अपने छवि को बदलने के लिए बस नीतीश कुमार का ये मायावी रूप था. जो वो दिखा रहे थे.

नीतीश कुमार का मायावी रूप

बचौल ने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार केवल अपनी छवि को बदलने के लिए मायावी रूप धारण किए थे. उन्होंने कहा कि जब सीएम ने पीठ थपथपाकर मुस्कुराकर कुछ कह रहे थे तो हमने कहा कि एक महान नेता का ऐसा हश्र और इतना बड़ा पतन शायद आज तक कहीं नहीं हुआ है. बता दें कि 15 दिसंबर गुरुवार को शीतकालीन सत्र के लिए सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी नेता बाहर नीतीश कुमार हाय हाय और मुर्दाबाद जैसे नारे लगा रहे थे. इसी दौरान मुख्यमंत्री पहुंचे और अपनी कार से उतरे. इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं का मुस्कुराकर सामना किया. तभि आखिर में खड़े बचौल को देख कर उनकी पीठ थपथपाई और कुछ बोलने लगे. ये वीडियो तभी वायरल हो गया था. इसी पर बचौल ने मुख्यमंत्री को मायावी रूप वाले नेता बताया है.

जहरीली शराब से मौत के मुद्दे पर सरकार का है घेराव

बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बीजेपी विपक्ष हो गई है. अब वह विभिन्न मुद्दों पर बिहार सरकार को घेरती नजर आती है. कुछ महीने पहले तक उनकी ही सरकार बिहार में थी. फिलहाल विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है. बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों पर बीजेपी लगातार आक्रामक है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लगभग सभी नेता इस्तीफे की मांग भी कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: सदन के बाहर हंगामे के बीच मुस्कुराते CM नीतीश, BJP विधायक बचौल की पीठ थपथपाकर बोले- बहुत खूब...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget