एक्सप्लोरर

Saran Hooch Tragedy: छपरा शराबकांड का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली थी गुप्त सूचना

Bihar News: छपरा में जहरीली शराब से मौत का मामला पूरे देश के सुर्खियों में रहा. इस मामले में दिल्ली पुलिस को एक सफलता मिली है, जिसकी सूचना दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को दे दी है.

पटना: छपरा में जहरीली शराब के कई लोगों की मौत (Saran Hooch Tragedy) हो गई थी. इस मुद्दे को लेकर अभी भी विपक्ष और सरकार आमने- सामने है. वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस एक बड़ी सफलता मिली है. शराब पीने से कम से कम 80 लोगों की मौत होने के मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की अपराध शाखा ने शनिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान राम बाबू महतो के रूप में हुई है, जो बिहार के सारण जिले का निवासी है.

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

बिहार के सारण जिले में इस महीने की शुरुआत में जहरीली शराब पीने से सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई थी. बिहार में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है. दिल्ली पुलिस बिहार में अवैध शराब की आपूर्ति से जुड़े सात मामलों की जांच कर रही है. विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महतो दिल्ली में कहीं छिपा हुआ है. उन्होंने बताया कि जहरीली शराब की बिक्री और सेवन से जुड़ी इन दुखद घटनाओं में लगभग 80 लोगों की मौत हुई है. आरोपी राम बाबू महतो इस पूरे प्रकरण में प्रमुख आरोपियों में से एक है.

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली से किया गया गिरफ्तार

विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा कि घटना के बाद जब बिहार पुलिस महतो को पकड़ने गई तो वह भागकर दिल्ली आ गया था. उसे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किया गया. उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी की जानकारी बिहार पुलिस को दे दी गई है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने कहा कि महतो को राज्य में मद्यनिषेध कानून लागू होने के बाद जल्दी पैसा कमाने का मौका मिल गया और वह जहरीली शराब बनाने व बेचने में शामिल हो गया.

ये भी पढ़ें: बिहार में गुजरात के तर्ज पर शराबबंदी की मांग, मांझी के इस बयान पर हंसने लगे CM नीतीश, कहा- उनको क्या पता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget