एक्सप्लोरर

Bihar Politics: BJP ने JDU को दी 'नसीहत', कहा- विशेष राज्य का दर्जा चाहिए तो करें ये काम, हम भी देंगे साथ

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, " झारखंड, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं. ऐसे में ललन सिंह उनसे मुलाकात करें."

पटना: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर एक बार एनडीए घटक दल बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) के नेता आमने-सामने आ गए हैं. जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) द्वारा खुले तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने उन्हें नसीहत दी है. एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, " बिहार को केंद्र से जितना ज्यादा लाभ मिले, उतनी अच्छी बात है. विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करनी चाहिए, जिन्होंने ये मांग की है." 

ललन सिंह को करना चाहिए ये काम

संजय जायसवाल ने कहा, " झारखंड, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं. ऐसे में ललन सिंह उनसे मुलाकात करें. अगर वे हमें भी साथ लेकर जाना चाहते हैं तो हम भी उनके साथ चलेंगे. वे अगर बीजेपी नेताओं को भी साथ लेकर जाना चाहते हैं तो कहें. हम भी उनके साथ खुशी से चलेंगे."

Bihar Politics: जेडीयू के ‘हीरो’ को पप्पू यादव ने कहा शिखंडी, बोले- ललन सिंह अर्जुन बने हैं तो CM नीतीश को समझ लेना चाहिए

ललन सिंह ने कही थी ये बात

गौरतलब है कि प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) ने फिर एक बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई है. पार्टी ने इस बाबत एक गाना भी जारी किया है, जिसमें केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) से बिहार पर ध्यान देने की गुहार लगाई जा रही है. साथ ही राज्य को विशेष दर्जा भी देने को कहा गया है. वहीं, इस गाने को ट्वीट कर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने अपनी बातें रखीं हैं. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार वासियों का अधिकार है. हम कोई भीख नहीं मांग रहे हैं.

ललन सिंह ने ट्वीट कर कही ये बात

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, " केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग बिहारवासी कोई भीख या कर्ज में नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपना हक मांग रहे हैं. बिहारवासियों के हक की आवाज हम लोग सड़क से सदन तक उठाते रहेंगे. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने से विकासोन्मुख योजनाओं में मिलेगी वित्तीय सहायता तभी राज्य राष्ट्रीय औसत के विकास दर को छू पाएगा. बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में तीव्रता से आगे बढ़ा है. अब उनके इसी मांग पर बीजेपी नेता ने उन्हें नसीहत दी है. 

यह भी पढ़ें -

UP Election 2022: यूपी में JDU को नहीं मिला BJP का साथ, दिल्ली से लेकर पटना तक ललन सिंह ने आरसीपी पर फोड़ा ठीकरा

UP Election 2022: अब बीजेपी का इंतजार नहीं! यूपी में CM नीतीश कुमार की पार्टी ने तैयार कर ली 26 सीटों की पहली सूची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget