एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार को लेकर अटकलों के बीच सम्राट चौधरी की अमित शाह के साथ बैठक, क्या हुई बात?

Bihar News: नीतीश कुमार को लेकर अटकलों के बीच बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने पटना में जीतन राम मांझी से मुलाकात की. वहीं प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दिल्ली में हाईकमान के साथ बैठक की.

Bihar Politics: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगले कदम को लेकर गुरुवार (25 जनवरी) को पूरे दिन सियासी अटकलें लगाई जाती रही. इस बीच बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा हुई.

बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, विनोद तावड़े, सुशील मोदी, विजय सिन्हा, बिहार के संगठन मंत्री भिखु भाई दलसानिया, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, बीजेपी के बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र मौजूद थे.

बैठक के बाद नीतीश कुमार को लेकर बातचीत से सम्राट चौधरी ने इनकार किया. उन्होंने कहा, ''लोकसभा की तैयारी को लेकर चर्चा हुई है. नीतीश कुमार को लेकर कोई बात नहीं हुई है.''

वहीं विजय सिन्हा ने भी कहा कि नीतीश कुमार को लेकर कोई बात नहीं हुई.

जीतन राम मांझी से मुलाकात

दिल्ली में बैठक के बीच रात के करीब 11 बजे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के मुखिया जीतन राम मांझी से मुलाकात की.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि नीतीश कुमार को उनके राजनीतिक कद के अनुसार विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) में स्थान नहीं मिलने के कारण जेडीयू नेता नाखुश हैं.

जेडीयू क्या बोली?

हालांकि जेडीयू इससे सार्वजनिक तौर पर इनकार करती रही है. गुरुवार को ही केसी त्यागी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सभी सलामत है.

इस बीच नीतीश कुमार के बीजेपी से गठजोड़ करने को लेकर अटकलें लगाई जा रही है. पीटीआई के मुताबिक, बिहार के एक बीजेपी नेता ने कहा कि पार्टी अपनी भविष्य की राजनीतिक अनिवार्यताओं को ध्यान में रखकर कदम उठाएगी, न कि अतीत की कड़वाहट से. हालांकि, उन्होंने कहा कि (गठबंधन के संबंध में) कोई भी निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व लेगा.

बीजेपी नीतीश कुमार को अपने पाले में करने की इच्छुक दिख रही है. खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित अमित शाह ने हाल में एक इंटरव्यू में नीतीश कुमार के बीजेपी खेमे के साथ जुड़ने की संभावना के संकेत दिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget