एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सम्राट चौधरी बोले- '5 बार BJP के सहयोग से नीतीश बने CM, इस बार इलाज करना है, लालू ने किसी...'

Gaya News: महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में अभिनंदन समारोह का मंगलवार को आयोजन किया गया था. इसी में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पहुंचे थे.

गया: एक दिवसीय दौरे पर बोधगया पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर जमकर भड़ास निकाली. मंगलवार (12 सितंबर) को महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था. सभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दूसरे को गद्दी पर बैठाने का काम करते आ रही है. पांच बार बीजेपी के सहयोग से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन चुके हैं. यह भी कहा कि लालू ने किसी को आरक्षण नहीं दिया, आरक्षण दिया था तो अपनी पत्नी और बेटे को मंत्री बनाया था.

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पलटी मार-मार के गद्दी पर बैठना सीख गए हैं. इस बार नीतीश कुमार का पूरा इलाज कर देना है. अबकी बार नीतीश कुमार को छोड़ना नहीं है. बिहार में पांच बार नीतीश कुमार बीजेपी के सहयोग से मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन उनको आज कल कीड़ा काट लिया है. एक बार दौरा आया था नीतीश कुमार को 2014 में कि देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो उस समय दो सीट आई थी. इस बार जीरो हो जाएगा.

लालू ने 15 साल लूटा है: सम्राट चौधरी

वहीं आरजेडी सुप्रीमो पर हमला करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव खूब चिल्लाते हैं, आरजेडी के लोग मिलेंगे तो उनसे पूछना 15 साल में सरकार में लालू प्रसाद रहे तो उन्होंने किसको आरक्षण दिया. जब चुनाव आता है तो लालू यादव कहते हैं बैकवर्ड और फॉरवर्ड हो गया है. लालू ने 15 साल लूटा है और 15 साल में एक भी व्यक्ति को आरक्षण नहीं दिया है. लालू ने आरक्षण दिया है अपनी पत्नी राबड़ी देवी को, अपने बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाया, आरक्षण देकर बेटी को राज्यसभा भेजा. आप आरक्षण की बात करते हैं जो आपके परिवार में है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 का चुनाव आने वाला है. अगर आपने नींव अच्छी रखी होगी तो सब अच्छा होगा. वहीं ललन सिंह के बयान पर कहा कि नीतीश कुमार पर जो दाग है ललन सिंह ने ही तय किया था, जब विरोध में थे तब कहते थे पेट का दांत हम निकालेंगे, कोई दूसरा नहीं कहता था. लालू यादव पर भी दाग नीतीश कुमार की पार्टी ने ही लगाया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में नहीं जाएंगे ललन सिंह, अचानक पड़े बीमार, नीतीश को बता चुके हैं PM मैटेरियल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget