एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बक्सर में बोले सम्राट चौधरी, बुलडोजर राज की जरूरत, किसी कीमत पर NDA में CM नीतीश की वापसी नहीं

Buxar News: नगर भवन बक्सर में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था. यहीं सम्राट चौधरी मंगलवार को पहुंचे थे. अश्विनी कुमार चौबे भी उनके साथ थे.

बक्सर: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर सभी पार्टियां जमीन तलाशने में जुट गई हैं. मंगलवार (26 सितंबर) को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) बक्सर पहुंचे. बक्सर में सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मेमोरी लॉस सीएम हैं. वो आज अपनी मेमोरी लॉस कर दुश्मनों की गोद में जा बैठे हैं.

दरअसल, नगर भवन बक्सर में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. पहली बार बक्सर पहुंचे सम्राट चौधरी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) के साथ रोड शो किया और रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर मंदिर पहुंचे. यहां पूजा अर्चना करने के बाद वीर कुंवर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. नगर भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र, गदा, चांदी का मुकुट और तलवार भेंट की गई.

Bihar Politics: बक्सर में बोले सम्राट चौधरी, बुलडोजर राज की जरूरत, किसी कीमत पर NDA में CM नीतीश की वापसी नहीं

'पगड़ी तभी खुलेगी जब नीतीश को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे'

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने बीजेपी की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्व में नीतीश कुमार के साथ 12 वर्षों तक अंधे प्यार में रही मगर अब नीतीश कुमार जंगल राज के पुरोधा लालू की गोद में जा बैठे हैं जिसे 2025 में उखाड़ फेंकना है. अब उनकी वापसी किसी भी कीमत पर एनडीए में नहीं होने वाली है. उन्होंने कहा कि यह पगड़ी तभी खुलेगी जब नीतीश को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे. अगर 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार और 2025 में बिहार को जनता हमें चुनती है तो यकीनन बिहार के अपराधी या तो नेपाल में होंगे या फिर पाताल में, और फिर भी नहीं माने तो बिहार में भी बुलडोजर चलेगा और अपराधियों के घर ध्वस्त होंगे.

'संन्यास लेने की तैयारी कर रहे नीतीश'

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार सरकार को कोमा में बताते हुए कहा कि अब जल्द ही इसकी मृत्यु भी हो जाएगी. एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नारी शक्ति का सम्मान करने में लगे हुए हैं वहीं बिहार सरकार में दलित महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार अब संन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: स्वागत है... स्वागत है... स्वागत है...! नीतीश कुमार के लिए NDA का दरवाजा खुला? पशुपति पारस ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget