एक्सप्लोरर

Bihar Politics: स्वागत है... स्वागत है... स्वागत है...! नीतीश कुमार के लिए NDA का दरवाजा खुला? पशुपति पारस ने चौंकाया

Pashupati Kumar Paras Statement: पशुपति कुमार पारस मंगलवार को मीडिया से बात कर रहे थे. पत्रकारों के सवालों के जवाब में बयान देते हुए उन्होंने बड़ी बात कह दी है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के फिर से एनडीए (NDA) में जाने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने मंगलवार (26 सितंबर) को चौंकाने वाला बयान दिया. पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का स्वागत है... स्वागत है... स्वागत है. समय का इंतजार कीजिए. जो भी होगा. अच्छा होगा. व्यक्ति नहीं समय बलवान होता है. 

पारस के इस बयान से नीतीश के फिर से एनडीए में आने की अटकलों को और हवा मिल गई है. पशुपति पारस से पूछा गया था कि क्या फिर से नीतीश एनडीए में आ रहे हैं? आते हैं तो क्या उनका स्वागत करिएगा? इसी पर पशुपति पारस जवाब दे रहे थे. आखिर नीतीश के मन में क्या है? क्या नीतीश का मन फिर से डोल रहा है? क्या फिर एनडीए में जा सकते हैं या इंडिया गठबंधन में बड़ा रोल चाहते हैं इसलिए दबाव की सियासत कर रहे हैं? इस तरह के कई सवाल हैं. वैसे नीतीश कई बार बोल चुके हैं कि वह इंडिया गठबंधन में ही रहेंगे. उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है. विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं.

नीतीश को इंडिया गठबंधन में नहीं मिली बड़ी जिम्मेदारी

वहीं दूसरी तरफ बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं जेडीयू के वरिष्ठ नेता महेश्वर हजारी ने बयान दिया था कि नीतीश ही इंडिया गठबंधन के पीएम कैंडिडेट होंगे. जब भी पीएम उम्मीदवार के नाम का एलान होगा वह नाम नीतीश का ही होगा. आरजेडी ने महेश्वर हजारी के बयान का समर्थन किया था, लेकिन इंडिया गठबंधन के तमाम दल इस मुद्दे पर खामोश रहे. नीतीश को इंडिया गठबंधन में अब तक कोई बड़ी जिम्मेदारी मिली नहीं है जबकि सियासी गलियारों में चर्चा थी कि वह संयोजक बनना चाहते हैं. हालांकि इस बात को भी नीतीश नकारते रहे हैं. नीतीश को लेकर कंफ्यूजन वाली स्थिति बनी हुई है. यह भी सच है कि नीतीश दाएं हाथ से काम करते हैं तो बाएं हाथ को भी पता नहीं चलता है. वह कब कौन सा फैसला ले लें यह कह पाना मुश्किल है.

मांझी ने भी कहा- एनडीए में आ सकते हैं नीतीश

नीतीश एनडीए में जाएंगे या इंडिया गठबंधन पर दबाव बना रहे हैं यह तो समय ही बताएगा लेकिन उनके एनडीए में जाने की अटकलें लगातार लग रही हैं. कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए हैं जिसके चलते इसकी हवा उठी है. राष्ट्रपति भवन में जी 20 डिनर में बहुत गर्मजोशी से नीतीश ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी कह चुके हैं कि नीतीश फिर एनडीए में आ सकते हैं.

बता दें कि 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के मुद्दे पर सीएम नीतीश ने केंद्र सरकार का समर्थन किया है. महिला आरक्षण बिल का भी नीतीश ने समर्थन किया है. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में नीतीश शामिल हुए लेकिन देवीलाल की जयंती पर रैली में शामिल होने हरियाणा नहीं गए. इंडिया गठबंधन ने कुछ पत्रकारों के बॉयकॉट का निर्णय लिया है. नीतीश ने इस फैसले का विरोध किया है. अमित शाह ने झंझारपुर रैली में एक बार भी नहीं कहा कि नीतीश के लिए एनडीए के दरवाजे बंद हैं. उन्होंने यहां तक कहा था कि लालू नीतीश की जोड़ी तेल पानी की तरह है जो साथ नहीं रह सकते. तेल पानी को गंदा कर देता है.

यह भी पढ़ें- Buxar News: 'ताड़का रूपी जितने भी राक्षस हैं सभी का वध होगा', बिहार सरकार पर क्यों भड़के अश्विनी कुमार चौबे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget