एक्सप्लोरर

नायब सिंह सैनी के बयान पर सम्राट चौधरी की आई प्रतिक्रिया, सीएम नीतीश को लेकर क्या कहा?

Samrat Choudhary: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कि भाजपा-नीत राजग नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सरकार चला रही है. हम उनके नेतृत्व में अगली सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं.

Patna News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राज्य में जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में अगली सरकार बनाएगा. भारतीय जनता पार्टी नेता सम्राट चौधरी ने एक समारोह के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश कुमार ने 'आंबेडकर समग्र सेवा अभियान' की शुरुआत की है.

सम्राट ने की सीएम नीतीश की तारीफ 

इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आदिवासियों और दलितों के लिए बनाई गई योजनाएं सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे. चौधरी ने कहा, ‘‘बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर एक अभियान शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई. यह अभियान अनुसूचित जातियों और जनजातियों के प्रति उनकी गहरी चिंता को दर्शाता है.'

उन्होंने कहा, 'अभियान के तहत अधिकारी उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत 22 योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेंगे. सभी पंचायतों में यह जायजा लिया जाएगा। जहां भी सभी लोगों तक लाभ नहीं पहुंचा होगा, वहां सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी.' हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की उम्मीद है, जिस पर विवाद उत्पन्न हो गया था.

सैनी के इस बयान पर भाजपा की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने जवाब दिया, 'भाजपा-नीत राजग नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सरकार चला रही है. हम उनके नेतृत्व में अगली सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं.'

इस दौरान चौधरी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा था कि सैनी के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा नीतीश को एक और कार्यकाल नहीं लेने देगी. चौधरी ने कहा, 'तेजस्वी को हमें बताना चाहिए कि 15 साल तक बिहार पर शासन करने वाले उनके पिता और मां ने राज्य के लिए क्या किया. वे एक मेडिकल कॉलेज भी नहीं खोल सके.'

 मांझी के आरोपों का भी दिया जबाव

सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के उस आरोप का भी जबाव दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा ने पिछले साल के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को उचित लाभ नहीं दिया. भाजपा नेता ने कहा, 'सभी नेताओं के लिए अपनी पार्टी की मांग उठाना स्वाभाविक है. इसका ध्यान रखा जाएगा.'

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'बिहार में चुनाव की तैयारी करने की कोई जरूरत नहीं', जरा देखिए ललन सिंह का कॉन्फिडेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget