एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव की सभा में हुई गाली-गलौज पर सम्राट चौधरी की दो टूक, जानिए क्या कुछ कहा

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह गाली-गलौज आरजेडी की ओर से की जा रही है यह अशोभनीय है. पीड़ादायक है.

Samrat Choudhary News: तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की सभा में हुई गाली-गलौज के मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) का बड़ा बयान सामने आया है. गुरुवार (18 अप्रैल) को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में सम्राट चौधरी ने दो टूक में जवाब दिया. उन्होंने इसे अशोभनीय और पीड़ादायक बताया.

सम्राट चौधरी ने कहा, "यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के दलितों के मसीहा स्वर्गीय रामविलास पासवान की पत्नी और चिराग पासवान की माता को जिस तरह गाली-गलौज राष्ट्रीय जनता दल की ओर से की जा रही है यह अशोभनीय है, पीड़ादायक है. इस पर जरूर कार्रवाई होगी. चुन-चुनकर कार्रवाई होगी इतना मैं कंफर्म करता हूं. एक भी व्यक्ति जो गाली देने वाले लोग हैं उनको बचने नहीं दिया जाएगा."

बिहार बीजेपी की ओर से शेयर किया गया वीडियो

गाली-गलौज वाला वीडियो बिहार बीजेपी के एक्स हैंडल से गुरुवार (18 अप्रैल) को शेयर किया गया है. इसके साथ ही पार्टी ने लिखा, "तेजस्वी जी के हार का बौखलाहट देखिए! एनडीए के वरिष्ठ नेता चिराग पासवान जी का लोकप्रियता देखकर भरे मंच से उनके परिवार को भद्दी भद्दी गाली दिलवा रहे हैं. बिहार का दलित समाज अबकी चुनाव में जवाब अपने मताधिकार से देगा."

बता दें कि तेजस्वी यादव की सभा में हुई गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जमुई में 16 अप्रैल को तेजस्वी यादव की सभा थी. इस पूरे मामले पर चिराग पासवान बयान देते हुए भावुक हो गए. चिराग ने कहा कि किसी की मां-बहन को सरेआम गाली देना महिलाओं का अपमान है. जो लोग महिलाओं का ही सम्मान नहीं करते, वो अपने क्षेत्र की क्या रक्षा कर पाएंगे?

तेजस्वी यादव ने पूरे मामले पर दी सफाई

उधर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने सफाई दी है. तेजस्वी का कहना है कि भीड़ से किसी ने यह काम किया और वीडियो बनाया है. मंच से ऐसा कुछ नहीं हुआ है. बात को बेवजह बढ़ाया जा रहा है. चुनाव का समय है ऐसे में कोई ऐसा क्यों करेगा? वीडियो किसी ने भेजा था. मैंने देखा है. ऐसी बातें सुनकर कोई बर्दाश्त करता है क्या? ऐसे तो कितने लोग हम लोगों को दिन-रात गाली देते हैं.

यह भी पढ़ें- Watch: तेजस्वी यादव बोले- 'कितने लोग हम लोगों को दिन-रात गाली देते हैं', कहा- 'कौन बेवकूफ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget