एक्सप्लोरर

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद सीएम ने संज्ञान लिया. सामान्य प्रशासन विभाग को निलंबित करने निर्देश दिया गया है. 

बीपीएससी (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के विवादित बयान के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) ने बड़ा फैसला लिया है. बयान के चंद घंटे के भीतर एक्शन लेते हुए अधिकारी को सस्पेंड करने का निर्देश जारी किया गया है.

बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने इस पर संज्ञान लिया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी से बात की और निलंबित करने का निर्देश दिया. सीएम ने सामान्य प्रशासन विभाग को निलंबित करने का आदेश दिया है. 

खेद प्रकट कर चुके हैं परीक्षा नियंत्रक

सम्राट चौधरी ने अधिकारी के बयान पर भले बड़ा एक्शन लिया है, लेकिन राजेश कुमार सिंह खेद प्रकट कर चुके हैं. उनका कहना है कि उन्होंने बस लोकोक्ति (कहावत) का इस्तेमाल किया था. इसके बावजूद किसी को ठेस पहुंची है तो वे खेद जताते हैं. हालांकि उनके खेद जताने का असर नहीं हुआ और अब मुख्यमंत्री ने उनके बयान के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है.

मुख्यमंत्री ने अपने इस कदम से एक बात स्पष्ट कर दी है कि इस तरह के अधिकारियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बता दें कि तेजस्वी यादव सहित प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की ओर से मांग की गई थी परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार को माफी मांगनी चाहिए. सोशल मीडिया पर मामला बढ़ता देख तुरंत सीएम ने कड़ा एक्शन लिया है.

यह भी पढ़ें- BPSC के परीक्षा नियंत्रक ने दी सफाई, 'मैं कहना चाहता हूं कि…'

परीक्षा नियंत्रक ने क्या बयान दिया है?

गौरतलब हो कि बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार (24 अगस्त, 2026) को आयोग के कार्यालय में पीसी की. इस दौरान उन्होंने यह कह दिया- "हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार." उनके इसी बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा.

जानकारी हो कि पटना के गर्दनीबाग में छात्र धरना पर बैठे हैं. उनकी कई मांगें हैं. इसी बीच बीपीएससी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी. टीआरई-4 के शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग है कि निगेटिव मार्किंग को हटाया जाए और एक ही परीक्षा हो. बीपीएससी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोमवार (24 अगस्त, 2026) को यह स्पष्ट कर दिया कि इन दोनों चीजों को नहीं हटाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- BPSC के परीक्षा नियंत्रक का विवादित बयान, 'हाथी चले बाजार कुत्ता भौंके हजार'

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
Advertisement

वीडियोज

कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget