एक्सप्लोरर

BPSC के परीक्षा नियंत्रक का विवादित बयान, 'हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार'

बीपीएससी की ओर से सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही थी. इसी दौरान परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने विवादित बयान दिया. तेजस्वी यादव ने इस पर माफी मांगने को कहा है.

बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा होनी है. छात्र अपनी मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में पिछले कई दिनों से धरना पर बैठे हैं. इस बीच सोमवार (24 अगस्त 2026) को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. स्पष्ट कर दिया कि TRE-4 में दो चरणों में परीक्षा होगी और निगेटिव मार्किंग भी जारी रहेगी. इस दौरान बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने एक विवादित बयान दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने आंदोलन कर रहे छात्रों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर पीसी के दौरान कहा, "हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार".

दरअसल आज (सोमवार) जब बीपीएससी की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी तब एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह छात्रों की ओर से 70वीं बीपीएससी में तीसरी रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर जवाब दे रहे थे. अब परीक्षा नियंत्रक के विवादित बयान को लेकर गर्दनीबाग में छात्रों ने BPSC की आलोचना शुरू कर दी. 

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा के विरासत वाले दावे पर JDU की दो टूक, 'संभालने के लिए…'

बीपीएससी के एग्जाम कंट्रोलर ने कहा, "...अगर आपको लगता है कि आपके आरोपों में कुछ तथ्य हैं तो कोर्ट क्यों नहीं चले जाते हैं? ये तो 70वीं पीटी जैसा हाल है, जब कोर्ट में सब धराशायी हो गया... एक कहावत सुने होंगे- हाथी चले बजार, कुत्ता भौंके हजार..."

तेजस्वी यादव ने कहा- माफी मांगें

तेजस्वी यादव ने इस पर कहा कि माफी मांगनी चाहिए जिन लोगों ने ऐसा बयान दिया है. इस तरह की भाषा लोकतंत्र में बर्दाश्त नहीं होगी.

कुत्ता वाले बयान को लेकर गर्दनीबाग में आयोग के खिलाफ BPSC चोर है, चोर है का छात्र नारा लगाने लगे हैं. छात्रों ने कहा कि यही कुत्ता एक दिन अफसर बनेंगे. कॉकरोच कहा तो प्रधान गए, अब सचिव की बारी है.

यह भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन पर जदयू का हमला, जेएमएम ने दी सफाई

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'लाठी चले, गोली चले या गोला...', पप्पू यादव ने PM मोदी को दी चेतावनी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...', पप्पू यादव ने PM मोदी को दी चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget