एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ऊर्जा स्टेडियम में BJP की प्रदेश कार्य समिति बैठक को नीतीश सरकार ने किया रद्द, JDU ने फर्जीवाड़ा का लगाया आरोप

Bihar News: बीजेपी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक के लिए ऊर्जा स्टेडियम को नहीं दिए जाने पर बिहार की राजनीति गरमा गई है. इसको लेकर बीजेपी और जेडीयू आमने सामने आ गई है.

पटना: 20 मई को बिहार बीजेपी (BJP) की प्रदेश कार्य समिति की बैठक पटना के ऊर्जा स्टेडियम (Energy Stadium) के ऑडिटोरियम में होनी थी. बिहार सरकार के द्वारा बुकिंग रद्द कर दी गई. इस पर बिहार की सियासत तेज हो गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति की बैठक होनी थी. ऊर्जा स्टेडियम के ऑडिटोरियम को हमने पैसा देकर बुक कराया था, लेकिन नीतीश कुमार की सरकार हमे कार्यक्रम भी करने नहीं देना चाहती. इतने नीचे स्तर पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) गिरेंगे हमने कभी नहीं सोचा था. वहीं, इस जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने कहा कि कैलाशपति मिश्र स्मृति न्यास के नाम पर बीजेपी फर्जीवाड़ा कर रही थी. बीजेपी के अनुसार कैलाशपति मिश्र को लेकर कार्यक्रम होना था लेकिन बीजेपी कार्य समिति की बैठक थी. ऊर्जा ऑडिटोरियम में किसी भी राजनीतिक दल को राजनीतिक कार्यक्रम करने का इजाजत नहीं है.

बीजेपी वहां कोई भी कार्यक्रम नहीं होने देगी- सम्राट चौधरी 

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को होने नहीं दिया जा रहा है. नीतीश कुमार से ऐसी उम्मीद नहीं थी, जब हमने बुक किया ऑडिटोरियम हमारा समय भी फिक्स हो गया था. जान बूझकर ये किया गया है, जवाब मागूंगा. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि अब किसी भी पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम ऊर्जा ऑडिटोरियम में नहीं होने दूंगा. मेमोरी लॉस सीएम हैं. नीतीश कुमार खुद को पीएम उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं. बीजेपी वहां कोई भी कार्यक्रम नहीं होने देगी.

'नीतीश कुमार की पार्टी के लोग शराबी हैं'

जेडीयू की तरफ से लीगल नोटिस देने पर भी बोले सम्राट चौधरी कहा कि नीतीश कुमार का लीगल नोटिस आता तो जरूर जवाब देता. नीतीश कुमार को खुली चुनौती हूं उन्होंने बिहार के लोगों को शराबी बनाया. घर-घर शराब बिक रही है. नीतीश कुमार को सीएम बनाने के चक्कर में लालू यादव ने कई आपराधिक मामले मेरे उपर दर्ज करवाए, बिहार में यही फंसाते हैं. नीतीश कुमार ही फंसाने वाले सबसे बड़े तंत्र लेकर बैठे हैं. रात को नीतीश कुमार सपना देखते हैं और दिन में भी सपने ही देखते रहते हैं, हमलोग उनकी बातों से शर्मशार हो जाते हैं. नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद किया है. नीतीश कुमार की पार्टी के लोग शराबी हैं.

किसान पैलेस में होगी बैठक

वहीं, बता दें कि 20 मई 2023 को किसान पैलेस रूपसपुर बेली रोड पटना में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होगी. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े सहित नेतागण, सांसद  विधायक, विधान पार्षद और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham Sarkar: नियमों के उल्लंघन पर धीरेंद्र शास्त्री का बिहार में पुलिस ने काट दिया चालान, जानिए कितने पैसे देने होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'

वीडियोज

LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget