एक्सप्लोरर

Vivek Thakur: नवादा से टिकट मिलने पर क्या बोले विवेक ठाकुर? NDA प्रत्याशी के नामांकन में होगा दिग्गजों का जुटान

Nawada Lok Sabha Seat: नवादा लोकसभा सीट से बीजेपी ने विवेक ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, बुधवार को नवादा में विवेक ठाकुर का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.

Vivek Thakur: नवादा संसदीय क्षेत्र (Nawada Lok Sabha Seat) से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर बीजेपी नेता सह राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर बुधवार को नवादा पहुंचे. नवादा ने उनका जोरदार स्वागत किया गया. वहीं बीजेपी कार्यालय में जमकर आतिशबाजी भी की गई. इस मौके पर विवेक ठाकुर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि इस बार नवादा में कमल खिलेगा. देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने हमें जिम्मेदारी दी है इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. नवादा को मन रूपी स्वरूप मानकर नवादा की सेवा करने के लिए ही हम आए हैं. विकसित भारत के साथ-साथ विकसित नवादा भी बनाया जाएगा. विकसित भारत का विकसित नवादा के तहत मुद्दा को लेकर हम चल रहे हैं

बीजेपी कार्यालय में हुई बैठक

बीजेपी कार्यालय में बैठक के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल के सभी नेता उपस्थित रहे. जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष सलमान रागीव मुन्ना ने कहा कि विवेक ठाकुर गुरुवार को नामांकन का पर्चा भरेंगे. हम लोग सभी दल के नेता उपस्थित रहेंगे और इस अवसर पर श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज के मैदान में सभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें एनडीए के कई दिग्गजों का जुटान होगा.

नवादा में एनडीए के कई दिग्गजों का होगा जुटान

वहीं, बीजेपी के जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि विवेक ठाकुर के नामांकन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम सह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शामिल होंगे. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, सांसद चिराग पासवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा व सूबे के मंत्री श्रवण कुमार के भी शामिल होने की चर्चा है. केंद्रीय मंत्री के अलावा अन्य सभी नेता हैलीकॉप्टर से नवादा स्थित आईटीआई के मैदान में आएंगे. इसके बाद श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. नेताओं का नवादा के अलावा गया और जमुई में भी चुनावी दौरा है.

ये भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को बताया बड़ा भाई, कहा- '2024 में नहीं करेंगे 2019 वाली गलती'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget