एक्सप्लोरर

Samastipur News: जिसके नाम का सिंदूर लगाती थी महिला, उसी ने सिर में गोली मारकर कर दी हत्या, चौंकाने वाली है वजह

Samastipur Murder Case: मामले का खुलासा दलसिंहसराय एसडीपीओ के दिनेश कुमार पांडेय ने सोमवार को किया. 24 मार्च को गोली मारी गई थी. 25 को महिला की मौत हुई थी.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में 24 मार्च को एक महिला को गोली मारी गई थी. अगले दिन समस्तीपुर सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया था. सोमवार (27 मार्च) को इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया. बताया गया कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी. पुलिस ने इस मामले में कमरांव गांव के वार्ड नंबर-5 के निवासी सुनील राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कट्टा और खोखा भी घटनास्थल के पास झाड़ी से बरामद कर लिया है. 

सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी सुनील राय अपनी गर्भवती पत्नी मनीषा कुमारी को 24 मार्च की शाम उसके मायके अजनौल ले जाने के लिए घर से निकला था. ससुराल पहुंचने से कुछ दूर पहले ही सुनसान जगह पर बाइक रोककर उसने अपनी पत्नी को मोबाइल देकर बात करने के लिए कहा. इसके बाद वह खुद पेशाब करने लगा. पत्नी मोबाइल पर बात कर ही रही थी. इसी दौरान सुनील ने उसे गोली मार दी थी. इसके बाद झाड़ी में फेंककर शोर मचाने लगा. ससुराल वालों के आने पर उसने अज्ञात बदमाशों की ओर से गोलीबारी की बात कह भ्रमित कर दिया.

पुलिसिया पूछताछ में उगला सच

एसडीपीओ ने कहा कि पुलिसिया पूछताछ में सुनील राय ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. उसने बताया कि मनीषा से उसकी शादी 20 मार्च 2020 को हुई थी. वह पिकअप चलाता था. इसको लेकर घर कम आना जाना होता था. उसे अपनी पत्नी के आचरण पर संदेह था. उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है. इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता था इसलिए ससुराल जाने के दौरान सुनसान जगह पर उसके सिर में गोली मार दी थी. 

ये भी पढ़ें- Gaya Blast: गया के इमामगंज में अराजक तत्वों ने घर पर फेंके 2 देसी बम, 6 जिंदा बरामद, ब्लास्ट से सहम उठे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Politics: आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'हम NDA में...'
बिहार: आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'हम NDA में...'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget