एक्सप्लोरर

Gaya Blast: गया के इमामगंज में अराजक तत्वों ने घर पर फेंके 2 देसी बम, 6 जिंदा बरामद, ब्लास्ट से सहम उठे लोग

Gaya News: सोमवार की देर रात की घटना है. घर पर बम फेंका गया था लेकिन लोग जब बाहर निकले तो कोई नहीं था. मंगलवार की सुबह पुलिस पहुंची. सीसीटीवी खंगाल रही है.

गया: इमामगंज थाना में देसी बम के फटने के बाद लोग सहम उठे. इमामगंज थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर पसेवा देवी मंदिर के समीप की ये घटना है. सोमवार (27 मार्च) की देर रात दो देसी बम फटे. बम ब्लास्ट की सूचना पर इमामगंज के डीएसपी और इमामगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. जिस घर पर बम फेंके गए थे वहां के लोगों से बात की. वहीं घटनास्थल से छह जिंदा देसी बम को पुलिस ने बरामद भी किया गया है.

एक देसी बम का वजन 500 ग्राम

बताया जा रहा है कि अराजक तत्वों के द्वारा पसेवा देवी मंदिर के समीप एक घर पर बम फेंका गया था. इसके बाद घर के सभी लोगों की नींद खुल गई. जागने के बाद बाहर आकर देखा तो घर के बाहर कोई नहीं था. छह देसी बम फेंका हुआ मिला. आशंका जताई जा रही है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से अराजक तत्वों ने ये काम किया होगा. मौके से जो छह जिंदा बम बरामद किए गए हैं उसका वजन भी काफी है. एक बम का वजन 500 ग्राम है.

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

बताया गया कि इस देसी बम के ब्लास्ट से किसी तरह की हताहत नहीं हुई है. सोमवार की देर रात बम ब्लास्ट की घटना के बाद मंगलवार (28 मार्च) की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची. पूछताछ के बाद छानबीन में जुटी है. वहीं आसपास के क्षेत्रों में जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उसे पुलिस खंगाल रही है ताकि अराजक तत्वों का पता लगाया जा सके.

इधर, बम ब्लास्ट की घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है. पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस संबंध में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पसेवा मोहल्ले में देवी स्थान सड़क के किनारे से देसी बम को बरामद किया गया है. एसएसपी के अनुसार चार देसी बम को जिंदा बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार में DJ की राजनीति: RJD ने कहा- साउंड से हार्ट अटैक का खतरा, सड़क टूट जाती है, BJP बोली- हमारी सरकार आई तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget