एक्सप्लोरर

Bihar Crime: डबल मर्डर से थर्राया समस्तीपुर, एक की चाकू से गोदकर तो दूसरे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Samastipur News: मामला समस्तीपुर के अलग-अलग दो स्थानों का है. मृतक की पहचान सिहमा गांव के मौलवी यादव के 28 वर्षीय पुत्र रणवीर यादव और सलहा गांव के मो. सलमान के रूप में हुई है.

समस्तीपुर: जिले में दो हत्या के बाद दहशत का माहौल हो गया है. पहली घटना सलहा बुजुर्ग पंचायत के सलहा गांव में बुधवार की रात बदमाशों ने मो.जैनुल आबेद्दीन उर्फ कुनू के 30 वर्षीय पुत्र मो. सलमान (Md. Salman) की चाकू गोदकर हत्या (Samastipur News) कर दी. वहीं, दूसरी घटना सिहमा गांव में घटी, जहां बदमाशों ने मौलवी यादव के 28 वर्षीय पुत्र रणवीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

खेत की ओर टहलने निकला था टहलने

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे को मो. सलमान घर से करीब 500 मीटर दूर अपने खेत की ओर टहलने निकला था. इस दौरान कुछ बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया, उसके पूरे शरीर को चाकू से गोदकर बुरी तरह से घायल कर दिया. सलमान के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग उधर दौड़े तो देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अस्पताल ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

दुकान बंद करने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

दूसरी घटना सिहमा गांव में हुई, जहां बदमाशों ने मौलवी यादव के 28 वर्षीय पुत्र रणवीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. वह गांव में ही किराने का दुकान चलाता था. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग 10 बजे अपनी दुकान बंद करने जा रहा था. इस दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी. आनन-फानन ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले को लेकर बिथान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बिहार में बयानों की बहार! तेजस्वी बोले- फेल थी डबल इंजन की सरकार, JDU ने कहा- यही है सच, BJP ने यूं दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget