एक्सप्लोरर

बिहार में बयानों की बहार! तेजस्वी बोले- फेल थी डबल इंजन की सरकार, JDU ने कहा- यही है सच, BJP ने यूं दिया जवाब

Bihar Politics: तेजस्वी यादव बुधवार की शाम पटना सिटी के एक अस्पताल में पहुंचे थे जहां उन्होंने बयान दिया है. तेजस्वी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में कोई काम जनता के हित में नहीं किया गया.

पटना: बिहार में पिछले करीब 10 महीने से महागठबंधन की सरकार चल रही है. इससे पहले 17 सालों तक बीजेपी के साथ नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहे. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) दावा करते नहीं थकते हैं कि बिहार में कितना विकास हुआ है. नीतीश कुमार की सहयोगी पार्टी आरजेडी अब उनके और बीजेपी के कार्यकाल को विफल बता रही है.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बुधवार (31 मई) की शाम पटना सिटी के एक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा कि बीजेपी नकारात्मक पार्टी है. हम लोगों की सरकार से पहले बिहार में 18 सालों तक डबल इंजन की सरकार थी. केंद्र में भी 10 सालों तक डबल इंजन की सरकार रही, लेकिन यह डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल रही. कोई काम जनता के हित में नहीं किया गया. 

बीजेपी पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला

तेजस्वी यादव कहा कि मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं और स्वास्थ्य विभाग में विगत दिनों में बहुत सारे काम हुए हैं, लेकिन हम से पहले की सरकार में स्वास्थ्य विभाग में बीजेपी के कोटे से मंत्री थे. उन्होंने क्या काम किया सब लोग जानते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में, सड़क के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में या सभी क्षेत्रों में डबल इंजन की सरकार विफल रही है.

वास्तव में थी ट्रबल इंजन की सरकार: जेडीयू

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि अभी से पहले डबल इंजन की सरकार थी, वास्तव में वह ट्रबल इंजन की सरकार थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बिहार के लोगों का हक कभी नहीं दिया. हम लोग मजबूती से बिहार के हक की बात करते रहे, विशेष राज्य के दर्जे की मांग, पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की मांग, इन्फ्रास्ट्रक्चर में विकास को लेकर पैसे देने की बात की. बीजेपी के लोगों ने हमें हमेशा बिहार के साथ पक्षपात किया.

बीजेपी ने कहा- तेजस्वी से पूछें कि क्या काम हुआ

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि 18 साल के डबल इंजन की सरकार में कुछ भी काम नहीं हुआ तो हम कहेंगे कि उप मुख्यमंत्री पहले आप जिनके साथ गलबहियां किए हुए हैं वो नीतीश बाबू से भी पूछें कि केंद्र सरकार ने बिहार के लिए क्या-क्या किया है. केंद्र की योजना से बिहार में क्या-क्या परिवर्तन हुआ है.

विजय सिन्हा ने कहा- "तेजस्वी यादव जी आप का 15 साल का जंगलराज और 18 साल नीतीश बाबू का, इसमें पांच साल आप ही उनके साथ रहे हैं. बाकी एनडीए की सरकार बिहार में जब रही तो कुशासन से सुशासन हुआ. बिहार में शैक्षणिक वातावरण बना. इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर मेडिकल कॉलेज, कई तरह के संस्थान बिहार के सभी जिलों में खोले गए. बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खराब हो चुकी है. एनडीए में जो सड़क बनी थी वह अब जर्जर हो गई है. अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर है. जनता आपको समय आने पर बता देगी कि एनडीए के शासनकाल में और आपके साथ शासनकाल में क्या अंतर है."

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'ममता ने पंक्चर किया विपक्षी एकता का गुब्बारा, हवा भर रहे नीतीश', सुशील मोदी ने पूछ दिए गंभीर सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget