एक्सप्लोरर

Road Accident: समस्तीपुर में दो वाहनों के बीच हुई सीधी टक्कर, गाड़ी के दोनों चालकों की हुई मौत

Samastipur Road Accident: सड़क दुर्घटना का मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र का है. मृतक चालकों की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Road Accident: समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दो वाहनों के बीच हुई सीधी टक्कर हो गई. इस सड़क दुर्घटना में दोनों वाहन के चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, दोनों वाहन के खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतक चालकों की पहचान नहीं हो सकी है. इधर घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे. वहीं, दूसरी ओर सड़क जाम के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई. दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं. 

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

घटना को लेकर बताया जाता है कि कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक पश्चिम दिशा से पूर्व की ओर आ रहा था. वहीं  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का तेल टैंकर पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर जा रहा था. इस बीच रायपुर बुजुर्ग स्थित एसएच 88 पर दोनों गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. टक्कर की आवाज पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. जब तक कोई किसी की मदद कर पाता तब तक दोनों वाहन चालकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं, दोनों वाहन के खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मौके पर जुटे लोगों ने जख्मी खलासी को इलाज के लिए गांधी चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को अलग कर उसमें फंसे चालकों के शव को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.

ये भी पढे़ं: Pappu Yadav: पप्पू यादव को जान का खतरा! कटिहार में धरना-प्रदर्शन पर बैठे, क्या है पूरा मामला? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget