एक्सप्लोरर

Samastipur Double Murder: गोलियों से थर्राया समस्तीपुर, दो भाइयों की बदमाशों ने की हत्या, दुकान बंद कर लौट रहे थे दोनों

Samastipur News: आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया होगा और गोली मार दी होगी. घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि रात का समय रहने के कारण लोगों को घटना का पता नहीं चला.

समस्तीपुर: गोलियों की तड़तड़ाहट से बुधवार (18 अक्टूबर) की रात समस्तीपुर का रोसड़ा इलाका थर्रा उठा. बदमाशों ने रोसड़ा थाना क्षेत्र के पांचूपुर चोरबा पोखर के पास दुकान बंद कर घर लौट रहे दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के पवड़ा निवासी मणिकांत चौधरी के पुत्र सुमित कुमार चौधरी (36 वर्ष) और अजीत कुमार चौधरी (32 वर्ष) के रूप में की गई है. दोनों भाइयों को काफी नजदीक से गोली मारी गई है. इससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया होगा और गोली मार दी होगी.

घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. दोनों भाई सुमित और अजीत प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात भी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. चोरबा पोखर के समीप अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दोनों भाइयों को गोली मार दी. कुछ देर बाद उधर से गुजरने वाले राहगीरों ने सड़क पर गिरे दोनों भाई को देख पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि जिस तरह का जख्म दोनों के शरीर पर पाया गया है उससे लग रहा है कि अपराधियों ने दोनों भाइयों को काफी नजदीक से गोली मारी है.

घटनास्थल से खोखा और जिंदा कारतूस मिले

सुमित को अपराधियों ने पेट के पास गोली मारी है जबकि अजीत को पंजरे के पास गोली लगी है. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि रात का समय रहने के कारण लोगों को घटना का पता नहीं चला. जब कुछ राहगीरों ने शोर मचाया गया तो लोगों को इसकी जानकारी हुई.

वहीं घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. वहीं अन्य आक्रोशित परिजन पुलिस व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जता रहे थे. परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने दिया. उनका कहना था कि पूर्व में हुई घटना पर अगर पुलिस प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाई गई होती तो शायद आज इस तरह की घटना घटित नहीं होती.

तकनीकी अनुसंधान की ली जा रही मदद

इस संबंध में रोसड़ा थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि अपराधियों द्वारा किराना व्यवसायी दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. तकनीकी अनुसंधान की मदद ली जा रही है. शीघ्र ही अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: समस्तीपुर में बदमाशों ने मुर्गी फार्म व्यवसायी की आंख में गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget