एक्सप्लोरर

नशीली गोलियां... शारीरिक संबंध, मुजफ्फरपुर यौन उत्पीड़न मामले में नीतीश सरकार को NHRC का नोटिस

NHRC Notice to Bihar Government: पूरा मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके का है. कई लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाया गया था. उनके साथ मारपीट की गई और फिर उनका यौन शोषण भी किया गया.

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में यौन उत्पीड़न के एक मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लिया है. एनएचआरसी ने बिहार सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को उस खबर को लेकर नोटिस भेजा है जिसमें कहा गया है कि मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी नेटवर्क कंपनी में काम करने वाली कई महिलाओं को कंपनी के संचालक ने नशीली गोलियां दीं और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

आयोग ने एक बयान में कहा कि पीड़ित लड़कियों की संख्या कथित तौर पर सौ से अधिक बताई गई है. मीडिया में आई एक खबर का स्वत: संज्ञान लिया गया है जिसमें कहा गया है कि, "बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी नेटवर्क कंपनी में काम करने वाली कई महिलाओं को कंपनी के संचालक ने नशीली गोलियां दीं, पिटाई की और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया."

बयान में यह भी कहा गया है कि, "कंपनी के खिलाफ बिहार के विभिन्न जिलों में कथित तौर पर बड़ी संख्या में आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है." इसमें कहा गया है कि कंपनी की बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल में कई जगहों पर शाखाएं हैं.

आयोग ने कहा, "18 जून को मीडिया में आई खबर के अनुसार, मुजफ्फरपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज समेत बिहार के 10 से अधिक जिलों में लड़कियों का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है."

17 जून को मुजफ्फरपुर से सामने आया था मामला

बता दें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके का है. कई लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाया गया था. उनके साथ मारपीट की गई और फिर उनका यौन शोषण भी किया गया. इसमें से एक युवती ने अहियापुर थाने में मामला दर्ज कराया तो हकीकत सामने आई. अब इस मामले में एनएचआरसी ने संज्ञान लिया है.

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में नौकरी के नाम पर यौन शोषण का बड़ा मामला उजागर, हजारों रुपये लेकर फेसबुक पर देता था जॉब ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget