एक्सप्लोरर

Bihar News: 'आवेश में आ गया था... क्षमा चाहता हूं...', तेजस्वी से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे सच्चिदानंद राय, जानें मामला

Sachchidanand Rai News: जारी किए गए वीडियो में सच्चिदानंद राय ने इसका जिक्र किया है कि उन्होंने अपशब्द क्यों कह दिया था. 9 सितंबर को पीसी के दौरान उन्होंने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया था.

पटना: निर्दलीय विधान पार्षद और प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी जन सुराज के सदस्य सच्चिदानंद राय (Sachchidanand Rai) बयान देने के बाद अब बैकफुट पर आ गए हैं. उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से हाथ जोड़कर माफी मांगी है. मंगलवार (12 सितंबर) को वीडियो बयान जारी किया है. उन्होंने हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा कि वो आवेश में आ गए थे. उनके जुबान से अपशब्द कैसे निकल गया इसके लिए हैरत में हैं. कहा कि मुझे यह इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए था. जिनकी भी भावना आहत आहत हुई है उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं.

जारी किए गए वीडियो में सच्चिदानंद राय ने इसका जिक्र किया है कि उन्होंने अपशब्द क्यों कह दिया था. आवेश को लेकर कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया था और भारत आगे बढ़ रहा है इसको भी दर्शाया गया था. इसमें कई राज्यों का जिक्र था, लेकिन बिहार कहीं नहीं दिखा तो मुझे रात भर नींद नहीं आई. मैं बेचैन था कि मेरे बिहार के लिए कब कोई बात करेगा?

पत्रकारों के सवाल पर दे दिया था ये जवाब

सच्चिदानंद राय ने कहा कि शनिवार (9 सितंबर) को जब मैं पटना में संवाददाता सम्मेलन कर रहा था तो इस तरह का प्रश्न आया था. जवाब में मैंने तेजस्वी यादव के उस बयान को याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार आते ही पहली कलम से 10 लाख नौकरी देंगे जो संभव नहीं है कि एक बार में कोई 10 लाख नौकरी दे दे. उसकी प्रक्रिया है इसलिए मैं आवेश में आ गया था. इस आवेश में मैंने तेजस्वी यादव के खिलाफ एक गलत शब्द का उपयोग कर दिया था जो मुझे नहीं करना चाहिए था.

बता दें कि तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि बच्चों के भविष्य के लिए कोई नेता नहीं सोचता है. तेजस्वी यादव बताएं हमारे बच्चों के भविष्य के लिए क्या योजना है. कहा था कि पहली कलम से 10 लाख नौकरियां देंगे. इसी दौरान उन्होंने एक असंसदीय शब्द का प्रयोग कर दिया था. 

यह भी पढ़ें- NDA में CM नीतीश की एंट्री के सवाल पर चिराग ने दिया क्लियर कट स्टेटमेंट, बताया I.N.D.I.A गठबंधन में क्यों नहीं मिला कोई पद

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget