एक्सप्लोरर

Rupauli By-Election: रुपौली उपचुनाव में जनता को मिलेगा नया चेहरा? सांसद पप्पू यादव बोले- 'प्रशांत किशोर...'

Rupauli By-Election News: पप्पू यादव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बड़ा बयान दिया है. पप्पू यादव ने नया विकल्प का दावा कर दिया है. कहा है कि रुपौल के लिए शाम तक एक नया चेहरा देखने को मिल सकता है.

Rupauli By-Election 2024: लोकसभा चुनाव के बाद अब रुपौली में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. जेडीयू से बागी बीमा भारती (Bima Bharti) को महागठबंधन ने आरजेडी से उम्मीदवार बनाया है तो वहीं जेडीयू के टिकट पर कलाधर मंडल चुनावी मैदान में हैं. निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर शंकर सिंह भी एलजेपी से इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में हैं. ऐसे में सबकी निगाहें पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर टिकी हैं कि आखिर पप्पू यादव किसकी तरफ जाएंगे? शुक्रवार (21 जून) को पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है.

पप्पू यादव ने क्या कहा?

दरअसल, पप्पू यादव ने एक अलग ही विकल्प का दावा कर दिया है. पप्पू यादव ने कहा कि शुक्रवार (21 जून) को नामांकन के अंतिम दिन शाम तक एक नया चेहरा रुपौली विधानसभा की जनता को मिलने जा रहा है. पप्पू यादव ने कहा कि उनकी बात प्रशांत किशोर से हुई है. दोनों मिलकर एक नए विकल्प के तौर पर जनता के सामने आने वाले उम्मीदवार के इंतजार में हैं. शाम ढलते-ढलते रुपौली उपचुनाव में एक नया उम्मीदवार दिख जाएगा.

पप्पू यादव ने कहा कि महागठबंधन अगर सीपीआई से किसी उम्मीदवार को टिकट देता तो वह उसका समर्थन करते, लेकिन महागठबंधन ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में वो या तो नए विकल्प के साथ जाएंगे या फिर खुद को इस चुनाव से अलग रखेंगे. अब देखना दिलचस्प है कि पप्पू यादव किस नए विकल्प के इंतजार में हैं.

गौरतलब है कि पूर्णिया लोकसभा चुनाव में रुपौली से विधायक बीमा भारती ने जेडीयू से बागी होकर आरजेडी का दामन थामा था और इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार थीं. जेडीयू से अलग होने के बाद बीमा भारती ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था जिस कारण यह सीट खाली हुई है. अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है और फिर से बीमा भारती उम्मीदवार हैं. बीमा भारती को लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव से करारी शिकस्त मिली थी. ऐसे में इस चुनाव में पप्पू यादव एक बड़ा फैक्टर होंगे.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: CM नीतीश कुमार की पार्टी का नीट पेपर लीक मामले में आया बड़ा बयान, उठाए ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget