एक्सप्लोरर

बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बवाल, 257 बीईओ के तबादले पर रोक, शिक्षा विभाग ने वापस लिया आदेश

शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने 30 जून को जारी 257 बीईओ के तबादले के आदेश को वापस ले लिया है. विभाग की ओर से इस बाबत पत्र जारी कर जानकारी दी गई है. 

पटना: बिहार में जून के महीने को तबादलों का महीना कहा जाता है. महीने के अंत तक अमूमन हर विभाग के अधिकारियों का तबादला किया जाता है. कल यानी 30 जून को भी हर विभाग को मिलाकर राज्य में 1500 से भी अधिक अधिकारियों का किया गया है. लेकिन तबादले के बाद राज्य में बवाल मचा हुआ है. सत्ताधारी दल के विधायक ने नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया है. 

257 बीईओ के तबादले पर रोक

इधर, आरोप प्रत्यारोप के बीच बिहार के शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया जाए. विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने 30 जून को जारी 257 बीईओ के तबादले के आदेश को वापस ले लिया है. विभाग की ओर से इस बाबत पत्र जारी कर जानकारी दी गई है. 

शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, "अवर शिक्षा सेवा (प्राथमिक शाखा) संवर्ग के पदाधिकारियों का स्थानान्तरण निदेशालय आदेश ज्ञापांक-431 तारीख 30.06.2021 द्वारा किया गया था. निर्देशानुसार उक्त आदेश द्वारा किए गए स्थानांतरण के क्रियान्वयन को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है."

 

बीजेपी विधायक ने लगाया आरोप

बता दें कि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अपने ही सरकार के मंत्रियों पर तबादले के नाम पर वसूली का आरोप लगाया है. साथ ही पूरे मामले की जांच की मांग की है.

बीजेपी विधायक ने गुरुवार को कहा कि इस बार के तबादले में खुलकर पैसे लिए गए हैं. इसमें ज्यादातर बीजेपी के मंत्री शामिल हैं.  एक-एक अफसर को 5-5 बार फोन किया गया कि आइये पैसा दीजिए, तब आपका ट्रांसफर होगा. पैसे देने पर भी जिनका ट्रांसफर नहीं हुआ, उन्होंने शिकायत भी की है. विभाग के लोगों ने भी बताया है कि खुलकर पैसे लिए जा रहे हैं. सेक्रेट्री के विरोध के बावजूद भी ये काम हो रहा है."

यह भी पढ़ें -

नीतीश कुमार के मंत्री मदन साहनी ने इस्तीफे का एलान किया, कहा- चपरासी तक हमारी बात नहीं सुनते

BJP MLA ने CM नीतीश के मंत्रियों पर लगाया 'वसूली' का आरोप, कहा- तबादले में सभी ने जमकर लिए पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget