एक्सप्लोरर

'अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम' में हंगामा, मुस्लिम समुदाय का आरोप- 'नीतीश कुमार ने टोपी…'

Bihar CM Nitish Kumar: पटना के बापू सभागाकर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मदरसा शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अल्पसंख्यकों को धोखा देने का आरोप लगाया. पढ़िए पूरी खबर.

पटना में गुरुवार (21 अगस्त, 2025) बापू सभागार में 'अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम' में हंगामा हो गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे. वे मुसलमानों से रूबरू तो हुए लेकिन कुछ देर के लिए तस्वीर ही बदल गई. मुस्लिम समुदाय के एक पक्ष ने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश कुमार ने टोपी पहनने से इनकार कर दिया.

दरअसल कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के एक समूह ने सीएम नीतीश कुमार को कुछ कागजात देने की कोशिश की. उन्हें पुलिस रोकने लगी. फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप के बाद सभी ने कागजात पुलिस को सौंपा और फिर वह मुख्यमंत्री तक पहुंचा. मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर गौर करने की बात कही.

...और लगाया धोखा देने का आरोप

दूसरी ओर कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री वहां से निकल गए तो मदरसा शिक्षक जमकर हंगामा और नारेबाजी करने लगे. मुस्लिम समुदाय के लोगों का आरोप था कि नीतीश कुमार ने टोपी पहनने से इनकार किया. ऐसे में मदरसा शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अल्पसंख्यकों को धोखा देने का आरोप लगाया. बताया जाता है कि मंच पर जब नीतीश कुमार को टोपी दी गई तो उन्होंने उसे जमा खान को पहना दिया. इसी बात को लेकर नाराजगी जताई गई है.

बता दें कि पटना के बापू सभागार और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आज बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर ऐतिहासिक शताब्दी समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया. इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मंत्री अशोक चौधरी, विजय कुमार चौधरी और जमा खान भी मौजूद रहे. समारोह में 15 हजार से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के शताब्दी समारोह के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: सीएम नीतीश कुमार और NDA पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- 'आने वाले दिनों में…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget