एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के दौरान मचा हंगामा, जानें- क्या है वजह?

बारसोई विधायक महबूब आलम ने अपने संबोधन के दौरान अचानक किसान आंदोलन के संबंध में बोलना शुरू कर दिया. उन्होंने 26 जनवरी के दिन दिल्ली में हुई घटना की चर्चा करते हुए कहा कि विरोध के आवाज को दबाया जा रहा है.

पटना: बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे होने के अवसर पर आज बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया. कायक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम का सीएम नीतीश ने उद्घाटन किया, जिसके बाद सभी नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

सदन में उठाया किसान आंदोलन का मुद्दा

इसी दौरान भाकपा माले के विधायक महबूब आलम भी संबोधन के लिए खड़े हुए. उन्होंने सदन में मौजूद नेताओं को संबोधित किया. लेकिन इस दौरान अचानक उन्होंने किसान आंदोलन के संबंध में बोलना शुरू कर दिया. उन्होंने 26 जनवरी के दिन दिल्ली में हुई घटना की चर्चा करते हुए कहा कि विरोध के आवाज को दबाया जा रहा है.

महबूब आलम ने कही ये बात

उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति उनकी संवेदना है. वहीं, उन्होंने बीजेपी का झंडा लगाने को लेकर भी आपत्ति जताई. इधर, उनके संबोधन को सुन कर बीजेपी के विधायक सभा के अंदर विरोध जताने लगे, जिससे कुछ देर तक हंगामे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी. हालांकि, थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गयी और अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित लिया.

बता दें कि भाकपा (माले) नेता महबूब आलम बिहार के बारसोई विधानसभा से विधायक हैं और पहले भी कई बार सदन में राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए चर्चा में आ चुके हैं. गौरतलब है कि शताब्दी समारोह के कार्यक्रम के दौरान के विधायकों के संबोधन की कोई प्लानिंग नहीं थी. लेकिन आखिरी क्षण में सभी पार्टी के एक-एक विधायक को सभा को संबोधित करने का मौका दिया गया.

यह भी पढ़ें - 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- विकास को बढ़ावा देने वाला है बजट, खर्च करने की छूट कांग्रेस नेता का BJP पर तंज- वोट 'राम' के नाम पर, किसानों के साथ 'रावण' जैसा व्यवहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget