एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता का BJP पर तंज- वोट 'राम' के नाम पर, किसानों के साथ 'रावण' जैसा व्यवहार

कांग्रेस नेता ने कहा कि 'राम' के नाम पर वोट मांगने वाले किसानों के साथ 'रावण' की तरह व्यवहार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसानों को अपमानित किया जा रहा है.

पटना: कांग्रेस के बिहार प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने शनिवार को बिना किसी पार्टी का नाम लिए हुए कहा कि जो लोग 'राम' के नाम पर वोट मांगते हैं, वह किसानों के साथ 'रावण' की तरह व्यवहार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में किसानों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है. दास ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय 'सदाकत आश्रम' में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा कि बिहार में किसान को उपज की सही कीमत नहीं मिल रही है. बिहार में गन्ना किसानों के साथ अन्याय हो रहा है.

भक्त चरण दास ने कहा कि प्रत्येक वर्ष उर्वरक, बीज की कीमतों में वृद्धि हो रही है, लेकिन बिहार के गन्ना उपजा रहे किसानों को मूल्यों में 4 साल से वृद्धि नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि बिहार फूड प्रोसेसिंग का बड़ा केंद्र बन सकता है, लेकिन यहां के किसानों को कभी सम्मान नहीं मिला. उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन जहां भी चल रहा है कांग्रेस उसके साथ है. किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्य कर रही है. उन्होंने किसान सत्याग्रह यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि इस यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है.

किसानों को अपमानित किया जा रहा है- दास

दास ने लालकिला पर तिरंगा का अपमान करने वालों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि, "तिरंगा को अपमानित करने वाला अभी तक पकड़ा क्यों नहीं गया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने तिरंगे का अपमान किया उन्हे पकड़ा नहीं जा रहा है और उसे किसान आंदोलन से जोड़कर किसानों को अपमानित करने का काम किया जा रहा है. किसान आंदोलन को हिंसक बताया जा रहा है."

कांग्रेस नेता ने कहा कि 'राम' के नाम पर वोट मांगने वाले किसानों के साथ 'रावण' की तरह व्यवहार कर रहे हैं. दास ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के सभी जिलों और प्रखंडों में पैदल यात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि उनके दूसरे चरण की यात्रा 14 जिलों में जाएगी. उन्होंने कहा कि सत्याग्रह यात्रा 15 मार्च तक पूरी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें-

बिहार: पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने मचाया उत्पात, कर्मी से लूटे पैसे, फिर गाड़ी से रौंदकर हो गए फरार रेप पीड़िता का शव 'ठिकाने' लगाने की SHO ने बताई तरकीब, ऑडियो वायरल होने के बाद SP ने किया निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget