एक्सप्लोरर

RRB NTPC Result: बिहार में छात्रों का बवाल, पटना के बाद नालंदा और बक्सर में किया हंगामा, रोकनी पड़ी श्रमजीवी एक्सप्रेस

हंगामे के कारण बिहारशरीफ स्टेशन पर एक घंटे तक भगदड़ जैसा माहौल रहा. इसके अलावा बक्सर स्टेशन पर अहमदाबाद बरौनी ट्रेन रोकनी पड़ी है.

नालंदा/बक्सर: रेलवे भर्ती बोर्ड के एनटीपीसी रिजल्ट (RRB NTPC Result) में धांधली के आरोप को लेकर उम्मीदवारों ने मंगलवार को बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया. रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे उम्मीदवारों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. इस दौरान रोड़ेबाजी भी की गई. इसके कारण राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Shramjeevi Superfast Express) का परिचालन बाधित हो गया.

इधर, हंगामे के कारण बिहारशरीफ स्टेशन पर एक घंटे तक भगदड़ जैसा माहौल रहा. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में गड़बड़ी की जा रही है जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया है. रेलवे ट्रैक जाम और हंगामे की सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा. इस दौरान आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश की जाने लगी. अपर अनुमंडल पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में अब पुलिस का इंतजार नहीं! इस स्वर्ण व्यवसायी ने खोजा तरीका, दुकान में ऐसे-ऐसे सामान रखे कि देखते भागेंगे अपराधी 

बक्सर में अहमदाबाद बरौनी ट्रेन रोकनी पड़ी

उधर, बक्सर में छात्रों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल परिचालन को बाधित किया है. यहां छात्र उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इस पूरे हंगामे के कारण खबर लिखे जाने तक बक्सर स्टेशन पर अहमदाबाद बरौनी ट्रेन खड़ी थी.

बता दें कि सोमवार की शाम पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर भी काफी बवाल हुआ था. पुलिस बल ने हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों पर दर्जनों राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े और फिर लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ दिया. संपूर्ण क्रांति समेत कई ट्रेनें रद्द हो गईं. आक्रोशित छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में जब तक सुधार नहीं होगा उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. पटना में आक्रोशित हुए छात्र रेल मंत्री को बुलाने की मांग कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Exam 2022: ध्यान दें छात्र! समस्तीपुर में बनाए गए 76 परीक्षा केंद्र, देखें जानकारी, नहीं तो भारी पड़ेगी लापरवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर JDU का पहला रिएक्शन, 'जिस तरीके से…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर JDU का पहला रिएक्शन, 'जिस तरीके से…'
Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की प्रतिक्रिया, 'किसी भी राष्ट्र का…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की प्रतिक्रिया, 'किसी भी राष्ट्र का…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
Embed widget