एक्सप्लोरर

रोहतास में ढाई करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 271 आईफोन, 35 एयरपॉड, 11 स्मार्टवॉच बरामद

Smuggling Gang: रोहतास पुलिस के अनुसार यह तस्कर गिरोह विजयवाड़ा से संचालित हो रहा था. गिरोह की जानकारी आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार की पुलिस तक पहुंचाई गई थी.

Police Arrested Smuggling Gang: रोहतास जिले की शिवसागर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने लगभग ढाई करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तस्करी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में 271 आईफोन, 35 एयरपॉड और 11 स्मार्टवॉच बरामद किए हैं.

जाल बिछाकर दबोचा गया गिरोह पद 

इस गुप्त ऑपरेशन को रोहतास एसपी रौशन कुमार की अगुवाई में अंजाम दिया गया। पुलिस को इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली थी कि हाईवे के रास्ते से तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर एसपी ने सासाराम टोल प्लाजा पर सादी वर्दी में पुलिस टीम तैनात कर दी।

शुक्रवार को जैसे ही यूपी-62 सीके-1404 नंबर की मारुति अर्टिगा कार टोल प्लाजा पर पहुंची, पुलिस टीम ने उसे घेर लिया. इस टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, एसआई खुशबू कुमारी, एसआई मुकेश कुमार और पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे. पुलिस ने कार में मौजूद पांच लोगों को हिरासत में लेकर गाड़ी की डिग्गी और उनके बैग की तलाशी ली. तलाशी में बड़ी संख्या में आईफोन, एयरपॉड और स्मार्टवॉच बरामद किए गए, जिनकी बाजार कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है.

रोहतास पुलिस के अनुसार यह तस्कर गिरोह विजयवाड़ा से संचालित हो रहा था. गिरोह की जानकारी आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार की पुलिस तक पहुंचाई गई थी. इन एजेंसियों ने मिलकर रणनीति बनाई और अंत में सासाराम टोल प्लाजा पर इन तस्करों को पकड़ने का निर्णय लिया गया. रोहतास एसपी रौशन कुमार को जब इसकी सूचना दी गई, तो उन्होंने सटीक योजना बनाई. पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में टोल प्लाजा कर्मी के रूप में तैनात किया गया. तस्कर इस चालाकी को समझ नहीं पाए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.

 विजयवाड़ा के गोदाम से हुई थी चोरी 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये आईफोन, एयरपॉड और स्मार्टवॉच दो दिन पहले आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में स्थित एक आईफोन डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम से चोरी हुए थे. इस चोरी की शिकायत वहां की स्थानीय पुलिस को दी गई थी. शिकायत के आधार पर गोदाम के इंचार्ज और कुछ कर्मचारियों पर संदेह जताया गया था. पुलिस ने सर्विलांस के जरिए तस्करों की गतिविधियों को ट्रैक करना शुरू किया और अंत में इनकी पहचान कर ली गई. जब यह खेप बिहार में दाखिल हुई, तो रोहतास पुलिस को कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी की गई यह खेप नेपाल भेजी जानी थी. तस्कर विजयवाड़ा से निकलकर उत्तर प्रदेश में दाखिल हुए थे और उनकी योजना बिहार, झारखंड और बंगाल के रास्ते नेपाल में घुसने की थी. गिरफ्तार तस्करों के पास फर्जी पहचान पत्र भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल वे अपनी पहचान छुपाने के लिए कर रहे थे. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस गिरोह के और कौन-कौन से सदस्य इसमें शामिल हैं और क्या यह किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट से जुड़े हुए हैं.

 पुलिस की सतर्कता से बड़ी कामयाबी। 

इस ऑपरेशन के बाद रोहतास पुलिस की सतर्कता और चुस्ती की हर तरफ चर्चा हो रही है. पुलिस का कहना है कि तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः फिलीपींस की चार्लीन का मोतिहारी के अमृत पर आया दिल, 7 समुंद्र पार आकर रचाई शादी, 3 साल लिव-इन में रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget