एक्सप्लोरर

Rohtas News: गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा

जीएनएसयू के कुलाधिपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के लगभग 800 छात्रों को उपाधि प्रदान करने के लिए आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में आगामी 23 अप्रैल 2022 को गृह मंत्री और राज्यपाल फागू चौहान का आगमन होगा.

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है. जिले के जमुहार गांव स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में आगामी 23 अप्रैल को होने वाले प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान शामिल होने वाले हैं. ऐसे में कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

सभी महत्वपूर्ण स्थानों का लिया जायजा

इस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को रोहतास के जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार (Rohtas DM Dharmendra Kumar) और पुलिस अधीक्षक आशीष भारती (Rohtas SP Ashish Bharti) ने दल-बल के साथ विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान हेलीपैड निर्माण स्थल, दीक्षांत समारोह कार्यक्रम स्थल और उन सभी स्थानों का जायजा लिया, जहां अतिथिगण जाने वाले हैं.

उल्लेखनीय है कि आगामी 23 अप्रैल को गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा उत्तीर्ण छात्रों को पदक और डिग्री वितरण के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अमित शाह और विशिष्ट अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल फागू चौहान आने वाले हैं. इस संबंध में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं. कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

800 छात्रों को प्रदान की जाएगी उपाधि

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जीएनएसयू के कुलाधिपति सह राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह (Gopal Narayan Singh) ने बताया कि विश्वविद्यालय के लगभग 800 छात्रों को उपाधि प्रदान करने के लिए आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में आगामी 23 अप्रैल 2022 को गृह मंत्री और राज्यपाल फागू चौहान का आगमन होगा. उन्होंने बताया कि दोपहर 2.00 बजे से लेकर 4.30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित है. इस दौरान अतिथिगण नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल समेत सभी संकायों के उत्तीर्ण छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगे.

(रोहतास से ब्रजेश कुमार)

यह भी पढ़ें -

Bihar News: पति को शक था कि पत्नी का किसी और के साथ संबंध है... इसके बाद जो हुआ वो आपके रोंगटे खड़ा कर देगा

सियासत-ए-इफ्तार! तेजस्वी यादव के पोस्ट पर BJP और JDU ने बोला हमला तो RJD ने भी नहीं छोड़ा, पलटकर दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget