एक्सप्लोरर

सियासत-ए-इफ्तार! तेजस्वी यादव के पोस्ट पर BJP और JDU ने बोला हमला तो RJD ने भी नहीं छोड़ा, पलटकर दिया ये जवाब

बीजेपी का कहना है कि तेजस्वी को सत्ता पाने की बेचैनी है. वहीं पोस्टर देखकर जेडीयू ने कहा कि यह परिवार वाद का उदाहरण है. यह पार्टी लालू परिवार तक सीमित है.

पटनाः आरजेडी (RJD) की ओर से 22 अप्रैल को इफ्तार का आयोजन किया जाना है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सभी रोजेदार भाइयों और बहनों से गुजारिश कर कहा है कि वे दावत कबूल कर इसमें शिरकत करें. इधर तेजस्वी के पोस्ट के बाद बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू ने भी हमला बोला है. तो वहीं आरजेडी ने भी पलटकर सबको जवाब दिया है.

दरअसल, आमंत्रण पत्र में सिर्फ लालू परिवार का फोटो है. तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव टोपी भी पहने हैं. इसी को लेकर मुख्य रूप से राजनीति हो रही है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय रेल मंत्री रहते लालू यादव ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बिहार के गोपालगंज के सेलार कला में हैदर अली नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति से उसकी जमीन ले ली. तेजस्वी और तेज प्रताप के नाम पर हैदर अली से जमीन लिखवा ली. बदले में हैदर अली को रेलवे में नौकरी दिला दी. इस दौरान जमीन के कागज भी नीरज कुमार ने दिखाए.

तेजस्वी खान रख लेना चाहिए नाम: बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि तेजस्वी को सत्ता पाने की बेचैनी है. मुस्लिम टोपी पहन आमंत्रण पत्र जारी कर रहे. अब उनको अपना नाम तेजस्वी यादव से तेजस्वी खान रख लेना चाहिए. जिस तरह वह इफ्तार पार्टी दे रहे उस तरह उनको हिन्दुओं के पर्व में भी भोज व अन्य कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए. हिन्दुओं के पर्व से उनको परहेज क्यों रहता है?

यह भी पढ़ें- Janta Darbar: युवक की बात सुनकर सन्न रह गए सीएम नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री ने कहा- चीफ सेक्रेटरी को बुलाइए तो...

इधर बीजेपी की ओर से तेजस्वी यादव को लेकर दिए गए बयान पर एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि दावत ए इफ्तार करने का सबको अधिकार है. इस देश की संस्कृति यही है की कोई भी आदमी, नेता व राजनीतिक दल कोई भी पर्व मना सकते हैं. बीजेपी को इसपर सवाल नहीं उठाना चाहिए. बीजेपी के मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन भी इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं.

उन्होंने कहा कि आरजेडी के आमंत्रण पत्र में लालू, राबड़ी, तेजस्वी, तेज प्रताप की तस्वीर है. तेजस्वी कहते हैं की आरजेडी ए टू जेड की पार्टी है लेकिन आमंत्रण पत्र में बहन मीसा भारती, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी और अन्य नेताओं की तस्वीर नहीं है. यह परिवार वाद का उदाहरण है. यह पार्टी लालू परिवार तक सीमित है.

आरजेडी ने क्या कहा?

आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि शाहनवाज हुसैन, सुशील कुमार मोदी इफ्तार का आयोजन करते हैं. इससे क्या बीजेपी को दिक्कत नहीं है. तेजस्वी यादव इफ्तार पार्टी कर भाईचारा का संदेश दे रहे हैं. यह देश की संस्कृति है. बीजेपी के नेता अनाप शनाप बयानबाजी न करें. बिहार में छठ, दुर्गा पूजा हिंदू मुस्लिम मिलकर मनाते हैं. जहां तक निमंत्रण पत्र की बात है तो उसमें लालू राबड़ी तेज प्रताप तेजस्वी की तस्वीर है. हम लोगों की तस्वीर नहीं है इससे हमलोगो को दिक्कत नहीं है.

आरजेडी के किसी नेता को दिक्कत नहीं

आगे कहा कि जब लालू सीएम थे तो इफ्तार पार्टी के निमंत्रण पत्र में उनकी  तस्वीर रहती थी. जब राबड़ी सीएम बनीं तो आरजेडी के इफ्तार पार्टी के निमंत्रण पत्र में लालू राबड़ी की तस्वीर रहती थी. तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष हैं. वह इफ्तार पार्टी दे रहे हैं. आमंत्रण पत्र में उन्होंने अपने माता पिता, अपना, भाई का तस्वीर लगाई है. उनके भाई तेज प्रताप यादव विधायक हैं. आमंत्रण पत्र में जो भी तस्वीर है उससे आरजेडी के किसी नेता को कोई दिक्कत नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar Acid Attack: रोहतास में मनचले ने लड़की पर फेंका तेजाब, चेहरा और आंख झुलसा, युवती के साथ उसका भाई भी जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget