एक्सप्लोरर

Rohtas Accident: रोहतास में 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत, कार ने तीन को कुचला, एक पिकअप चालक की भी गई जान

मरने वाले तीन शख्स यूपी के रहने वाले हैं. पहली घटना डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. यहां कार ने तीन लोगों को कुचला. दूसरी घटना करगहर थाना के तिलकपुर के पास की है.

रोहतासः जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की रविवार की सुबह मौत हो गई. पहली घटना डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है जहां एनएच-2 पर दहाउर में सड़क दुर्घटना हुई. यहां एक ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोगों को कार ने कुचल दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना में एक पिकअप वैन के चालक की मौत हुई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एनएच-2 पर दहाउर गांव के समीप सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था. हवा और मेंटेनेंस आदि की जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने ट्रक में टक्कर मारते हुए उसके चालक और सह चालक समेत तीन लोगों को रौंद दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया.

यह भी पढ़ें- Unique Wedding: बुजुर्ग दूल्हा को देख हर कोई रह गया दंग, शादी के 42 साल बाद एक रस्म पूरा करने पहुंचा ससुराल 

यूपी के रहने वाले थे मरने वाले तीनों शख्स

इस घटना के संबंध में डेहरी मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ट्रक ड्राइवर, खलासी और मरने वाला तीसरा शख्स भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जाते हैं. पुलिस मौके पर पहुंचकर इस घटना की जांच कर रही है. कार को जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ट्रैक्टर चालक ने पिकअप में मारी टक्कर

दूसरी घटना करगहर थाना क्षेत्र के तिलकपुर के पास की है. कुदरा थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी भगवान पासवान पिकअप पर बिजली विभाग का सामान लेकर जा रहा था. सासाराम चौसा पथ पर तिलकपुर के पास ट्रैक्टर के चालक ने पिकअप के ट्राली में टक्कर मार दी. हादसे में पिकअप के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें- 88 साल बाद कोसीवासियों को मिली सौगात, सहरसा-लहेरियासराय के बीच तीन जोड़ी डेमू स्पेशल 8 मई से शुरू, देखें टाइमटेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget