एक्सप्लोरर

Rohtas Accident: रोहतास में मुखिया सहित 3 लोगों की हादसे में मौत, पुल पर चढ़ने के दौरान गड्ढे में गिरी स्कॉर्पियो, 4 जख्मी

Rohtas News: यह हादसा दिनारा थाना क्षेत्र के सेमरी पुल के पास हुआ है. घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

रोहतास: दिनारा थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिर गई. इस हादसे में एक मुखिया सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. यह घटना बुधवार (17 जनवरी) रात की है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायलों का इलाज चल रहा है. यह हादसा दिनारा थाना क्षेत्र के सेमरी पुल के पास हुआ है. पुल पर चढ़ने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी.

मृतकों की पहचान बीसी कला पंचायत के मुखिया उमेश पासवान (63 साल), वार्ड सदस्य महेश पाल (42 साल) और विपिन बिहारी गोस्वामी (46 साल) के रूप में हुई है. दिनारा के थाना प्रभारी रौशन कुमार ने गुरुवार (18 जनवरी) को बताया कि मुखिया उमेश पासवान सहित कई लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर बुधवार की रात दिनारा की ओर जा रहे थे, तभी सेमरी पुल के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

घटना के बाद मृतकों के घर में मचा कोहराम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. किसी तरह लोगों को बचाने का प्रयास किया गया. पुलिस को भी सूचना दी गई. हालांकि मौके पर ही तीन लोगों को मौत हो गई थी. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है.

मुखिया के साथ एक समारोह में जा रहे थे लोग

इस सड़क हादसे के संबंध में स्थानीय लोगों के अनुसार, मुखिया उमेश पासवान अपने समर्थक के किसी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. उनके साथ स्कॉर्पियो में और भी कुछ लोग थे. जाने के दौरान रास्ते में सेमरी पुल के पास यह हादसा हो गया. 

(इनपुट- आईएएनएस से भी)

यह भी पढ़ें- Arrah Murder: आरा में दारोगा के भाई की हत्या, दो गुट भिड़े, सिर में मारी गोली, जानिए पूरा विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget