एक्सप्लोरर

Lalu Yadav Kidney Transplant: किडनी डोनेट से पहले रोहिणी ने बताया पति का रिएक्शन, abp न्यूज़ पर दिया जवाब

Rohini Acharya Kidney Donate: किडनी डोनेट को लेकर एबीपी न्यूज़ ने सोमवार को रोहिणी आचार्य से कई सवाल पूछे जिसका उन्होंने खुलकर जवाब दिया. जानिए क्या कुछ कहा.

पटना: आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) किया जाना है. लालू करीब डेढ़ दर्जन बीमारियों से जूझ रहे हैं. लगातार लालू को लेकर अपडेट्स भी आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि इसी महीने वो फिर से सिंगापुर जा सकते हैं. बीते रविवार को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इस पर खुद बयान भी दिया था. इस बीच रोहिणी आचार्य से एबीपी न्यूज़ ने बात की है. सोमवार को रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट को लेकर कई बातें कहीं.

किडनी डोनेट के लिए पति को कैसे मनाया?

रोहिणी आचार्य ने एबीपी न्यूज़ के एक सवाल पर कि उन्होंने किडनी डोनेट के लिए अपने पति समरेश सिंह को कैसे मनाया? इस पर जवाब देते हुए रोहिणी ने अपने पति का रिएक्शन बताया. कहा कि उनके हसबैंड ने पहले दिन से ही इसको लेकर सपोर्ट किया है. यहां तक कि जब डॉक्टर ने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट ही एक विकल्प है तो उनके साथ-साथ उनके पति ने भी टेस्ट करवाया था.

पति भी देना चाहते थे किडनी: रोहिणी

आगे बातचीत के दौरान रोहिणी ने कहा कि उनके पति भी किडनी डोनेट करना चाहते थे. यही वजह है कि उन्होंने उनके साथ टेस्ट करवाया था. हालांकि उनके पति किडनी डोनेट नहीं कर सकते हैं. क्योंकि उनके पति को हार्ट प्रॉब्लम है जिसके कारण नहीं दे सकते हैं. इसके अलावा यह भी कहा कि उनके पिता (लालू प्रसाद यादव) के प्रति परिवार में सबका निश्छल प्यार है. हर कोई उनका सम्मान करते है. बता दें कि रोहिणी के हसबैंड समरेश सिंह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. रोहिणी के हसबैंड समरेश सिंह सिंगापुर में सेटल हैं.

रोहिणी की किडनी का मैच सबसे अच्छा

एक दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने इसको लेकर बताया था कि आखिर क्यों रोहिणी आचार्य ही किडनी डोनेट कर रही हैं. तेजस्वी ने बताया कि डॉक्टर यह चाहते थे कि परिवार का ही कोई व्यक्ति उनके पिता (लालू प्रसाद यादव) को किडनी दान करे. ऐसे में उनकी बहन रोहिणी आचार्य की किडनी का मैच सबसे अच्छा था. यह बात पता चलने के बाद हम इसके साथ आगे बढ़े.

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav Kidney Transplant: ...तो इसलिए रोहिणी आचार्य दे रहीं अपनी किडनी, तेजस्वी यादव ने सब कुछ बता दिया

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget