एक्सप्लोरर

Arrah Road Accident: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, तीन महिला समेत 4 की मौत, कई घायल

Bihar News: आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. गाड़ी पलटने से चार की मौत और कई मजदूर घायल हो गए. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल हो गया है.

Arrah Road Accident: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरी गाड़ी पलट गई. इस हादसे में गाड़ी पर सवार तीन महिला समेत चार मजदूर की मौत हो गई, जबकि पिकअप पर सवार एक दर्जन मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी मजदूर शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर ओपी अंतर्गत माधवपुर (पिपरी) गांव में काम करने गए थे. शनिवार की देर रात जब गाड़ी पर सवार होकर सभी मजदूर वापस लौट रहे थे. उस दौरान रानी सागर मोड़ स्थित डायवर्सन के समीप उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का मची रही. वही, घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी जख्मी मजदूरों को पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.

घायल मजदूर ने बताई पूरी बात

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में बक्सर जिला के सिकरौल थाना क्षेत्र के डफाडीह टोला गांव निवासी रमुन राम की 51 वर्षीय पत्नी सीता सुंदरी देवी, नागा राम की 45 वर्षीया पत्नी मंगरी देवी, बक्सर के मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी शिव कुमार राम की 55 वर्षीय पत्नी राम दुलारी देवी, रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी खुर्द गांव निवासी चिजू राम की 35 वर्षीय बेटे सरोज कुमार शामिल है. 

कई मजदूरों को पटना किया गया रेफर

वहीं, जख्मी मजदूर शिव बचन राम ने बताया कि सभी मजदूर शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर ओपी अंतर्गत माधवपुर (पिपरी) गांव में काम करने गए थे. शनिवार की देर रात जब गाड़ी पर सवार होकर सभी मजदूर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान रानी सागर मोड़ स्थित डायवर्सन के समीप उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सभी मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि जख्मियों में आधा दर्जन लोगों का इलाज के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया और बाकी आधा दर्जन लोगों का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है. 

इसके बाद शाहपुर थाना की पुलिस ने तीन मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया और एक मृतका के शव का पोस्टमार्टम पटना के पीएमसीएच में कराया गया.

ये भी पढ़ें: Kaimur News: मामी के प्यार में पागल भांजे ने उसके पुराने आशिक का करवाया था मर्डर, पुलिस ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget